हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

हरियाणा में बारिश के दौरान करंट लगने से 3 लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गुरुग्राम में बुधवार को सेक्टर-50 थाना, न्यू कॉलोनी थाना और सेक्टर-17/18 थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान करंट लगने से 3 युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो युवकों की मौत रास्ते में करंट लगने से हुई है। तीसरे युवक की मौत घर पर करंट लगने से हुई है।

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में युवक की हत्या

हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार को सेक्टर-50 थाना, न्यू कॉलोनी थाना और सेक्टर-17/18 थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान करंट लगने से 3 युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो युवकों की मौत रास्ते में करंट लगने से हुई है। तीसरे युवक की मौत दुकान के शटर में करंट उतरने से हुई है। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

करंट लगने से ग्राफिक डिजाइनर की मौत

दिल्ली के विश्वास नगर निवासी अक्षत जैन गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित वाटिका सिटी में किराए पर रहते थे। वह एक निजी कंपनी में ग्राफिक डिजाइनर थे। बुधवार रात करीब 9 बजे सेक्टर-49 स्थित जिम से वर्कआउट करने के बाद वह बाइक से अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान घसोला गांव की सड़क पर लगे बिजली के खंभे से करंट लगने पर अक्षत की मौत हो गई। परिजनों ने सेक्टर-50 थाने में दर्ज कराई शिकायत में बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बिजली के खंभे से करंट लगने पर युवक की मौत

गुरुग्राम के ही सेक्टर-17/18 थाना क्षेत्र के जेनपैक्ट चौक के पास बिजली के खंभे को छूने से एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के चौरसिया मंझोला गाँव निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गुरुग्राम के सुखराली में रह रहा था।

दुकान के शटर में उतरा करंट

इसके अलावा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर के रहने वाले 23 वर्षीय प्रशांत गुरुग्राम के अर्जुन नगर में अपने चाचा के बेटे से मिलने आया था। बुधवार रात न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र से गुजर रहा था। तभी उसका पास एक दुकान के शटर से छू गया। शटर से करंट लगने से उसकी मौत हो गई। प्रशांत के परिजनों ने दुकान मालिक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें