सरकार की फ्री बस सेवा बंद, हरियाणा के 50 हजार ITI छात्रों पर होगा सीधा असर

Free Bus Service Stopped for ITI Students: हरियाणा सरकार ने केंद्रीय कोर्स के तहत पढ़ाई कर रहे आईटीआई छात्रों की फ्री बस सेवा बंद कर दी है। इससे 50 हजार छात्रों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।

Haryana ITI Students Bus Pass Issue

Haryana ITI Students Bus Pass Issue

Haryana ITI Students Bus Pass Issue: हरियाणा के परिवहन विभाग ने आईटीआई के करीब 50 हजार विद्यार्थियों की फ्री बस सफर की सुविधा बंद कर दी है। सरकार का यह फैसला 380 राजकीय और निजी आईटीआई में नेशनल काउंसिल फोर वोकेशनल ट्रेनिंग ट्रेड में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं पर लागू होगा। इसमें 20 हजार छात्राएं भी शामिल हैं। अब इन बच्चों को फीस जमा करके पास बनवाना होगा।

बता दें कि प्रदेश सरकार 150 किलोमीटर तक निशुल्क बस पास की सुविधा उपलब्ध करा रही है। जुलाई 2014 से सरकार ने स्कूलों और काॅलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को ये सुविधा दे रही थी। अब सरकार ने आईटीआई के तहत आने वाले एनसीवीटी में प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षुओं के लिए यह सुविधा बंद कर दी है।

हरियाणा में 194 राजकीय आईटीआई

आईटीआई के सभी कोर्स एनसीवीटी और एससीवीटी के तहत आते हैं। पूरे प्रदेश में 194 राजकीय और 186 निजी आईटीआई काॅलेज हैं। इनमें 69 हजार 437 विद्यार्थी पढ़ते हैं। 54 हजार 752 विद्यार्थी राजकीय आईटीआई और 14 हजार 682 विद्यार्थी निजी आईटीआई में पढ़ते हैं।

50 हजार विद्यार्थी होंगे प्रभावित

गौरतलब है कि अभी 50 हजार विद्यार्थी एनसीवीटी के तहत आने वाले ट्रेड में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जबकि 19 हजार विद्यार्थी एससीवीटी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। अंबाला रोडवेज के महाप्रबंधक अश्विनी डोगरा के अनुसार एनसीवीटी केंद्र सरकार के अंर्तगत आने वाला कोर्स है जबकि एससीवीटी राज्य सरकार के अंडर में आता है, ऐसे में यह सुविधा केवल राज्य सरकार के तहत ही दी जा सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ