देश के इस राज्य में ईद की छुट्टी कैंसिल, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

ईद की तारीख नजदीक आती जा रही है, ऐसे में लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर जाना शुरू हो गए हैं। इसी बीच हरियाणा सरकार ने ईद की छुट्टी कैंसिल करने का ऐलान कर दिया। इसके लिए सरकार ने 26 मार्च को एक नोटिफिकेशन जारी किया था।

Haryana News
विज्ञापन

हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने ईद-उल-फितर की छुट्टी को रद्द कर दिया है। यानी अब सोमवार को प्रदेश में छुट्टी नहीं होगी। हालांकि, 31 मार्च को राजपत्रित अवकाश के बजाय अनुसूची-2 के अंतर्गत प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) का ऐलान किया गया है। हरियाणा सरकार ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। मुख्य सचिव हरियाणा की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 की क्लोजिंग होने की वजह से ईद की छुट्टी कैंसिल की जाती है।

जारी की अधिसूचना

हरियाणा सरकार ने ईद की छुट्टी को लेकर एक अधिसूचना जारी की, जिसमें जानकारी दी गई कि 26.12.2024 के नोटिफिकेशन में आंशिक संशोधन करते हुए यह जानकारी दी जाती है कि ईद-उल-फितर, यानी 31 मार्च 2025 को राजपत्रित अवकाश (ऐसी छुट्टियां जिनका सरकार आधिकारिक तौर पर ऐलान करती है) के बजाय रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे (अनुसूची-II) के रूप में मनाया जाएगा, क्योंकि 29 मार्च को शनिवार और 30 मार्च को रविवार है और 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2024-2025 का समापन दिवस है।

विज्ञापन

haryana Government EID

कब है ईद?

भारत में ईद की 31 मार्च को मनाई जा सकती है। अगर ईद की तारीख बढ़ती है, तो यह 1 अप्रैल तक पहुंच जाएगी। ये सब ईद का चांद दिखने पर निर्भर करता है। ईद का चांद सबसे पहले सऊदी अरब में दिखता है, जिसके अगले दिन वहां पर ईद मनाई जाती है। इसके बाद ही दुनियाभर के लोग ईद मनाते हैं। भारत में भी ईद का त्योहार सऊदी अरब के एक दिन बाद ही मनाया जाता है। सऊदी में ईद की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। दरअसल, अरब देशों के लिए ईद सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, जिसके चलते वहां कई दिन की छुट्टियां की जाती हैं। सऊदी अरब में ईद की छुट्टियां 23 मार्च से ही शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ