Uttar Pradesh Fire : उत्तर प्रदेश से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हापुड़ जिले के एक गांव में भीषण आग लग गई। इस आग में दो नाबालिग बच्चियां जिंदा जल गई हैं, जिससे दोनों बहनों की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह घटना गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित बिहुनी गांव की है। जब यह आगजनी की घटना हुई थी तब लोग घरों में सो रहे थे। बिहुनी गांव के एक घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस आग में एक कमरे में सो रही दो सगी बहनें जिंदा जल गई हैं। एक बच्ची की उम्र 6 साल थी तो दूसरी 6 महीने की थी। इस घटना में दोनों की जान चली गई है, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है।
यह भी पढ़ें :Pakistan Karachi Fire: कराची के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 11 की मौत
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
आशुतोष शिवम (डीएसपी, गढ़मुक्तेश्वर) का कहना है है कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। इस पर थाने से पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे। फायर बिग्रेड की टीम ने फटाफट आग को बुझा दिया। पुलिस ने अपनी प्राइमरी जांच में पाया कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग की चपेट में आने से दोनों सगी बहनों की मौत हो गई है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया
पुलिस ने घर से दोनों शवों को निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मरने वाली दोनों सगी बहनें नाबालिग थीं, जिनमें से एक 6 साल की और दूसरी 6 महीने की है। इस मामले को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
4 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
11 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines