हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रद्धालुओं की बस में भीषण अग्निकांड, डेरा राधा स्वामी में सत्संग सुनने जा रहे थे 61 लोग

Massive Fire in Bus: सत्संग सुनने के लिए निकले श्रद्धालुओं से भरी बस में भीषण आग लग गई। धुंआ देखते ही सवारियों में चीख पुकार मची तो ड्राइवर ने भी सूझबूझ दिखाते हुए बस सड़क किनारे लगा दी। आग में जलकर बस पूरी तरह राख हो गई।

विज्ञापन
आग की लपटों से घिरी सड़क किनारे खड़ी बस।

Fatehabad Private Bus Fire Accident: हरियाणा के फतेहाबाद में रविवार तड़के भीषण अग्निकांड हुआ। 60 श्रद्धालुओं से भरी बस में भीषण आग लग गई। बस से धुंआ निकलते देखकर सवारियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने धुंआ निकलते देखते ही बस सड़क किनारे लगा दी और सवारियों को उतार दिया। इसके बाद पूरी बस आग की लपटों से घिर गई और देखते ही देखते बस जलकर रख हो गई। आग की विकराल लपटें देखकर सवारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि अगर जरा-सी देर हो जाती है तो वे सारे जिंदा जलकर मारे जाते, लेकिन ड्राइवर की सूझ-बूझ से उनकी जान बच गई। सभी ने जान बचाने के लिए ड्राइवर का आभार जताया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला।

यह भी पढ़ें:बीजापुर एनकाउंटर में 7 नक्सली ढेर, माओवादी विरोधी दस्ते के साथ मुलुग में भीषण मुठभेड़

हाईवे पर होटल के बाहर हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस में हिसार के आजाद नगर निवासी बैठे थे, जो सिरसा में सिकंदरपुर स्थित राधा स्वामी डेरे में जा रहे थे। वहां रविवार को सत्संग समारोह था, लेकिन फतेहाबाद के गांव बड़ोपल और गांव धांगड़ के बीच हाईवे पर बने होटल कमल कीकू के पास हादसे का शिकार हो गई। बस के पिछले पहिए से अचानक धुंआ निकलने लगा। ड्राइवर को राहगीरों ने धुंआ निकलने के बारे में बताया। जैसे ही उसे पता चला, उसने सब सड़क किनारे लगा दी। सभी सवारियों को एक-एक करके नीचे उतारा। इस रेस्क्यू ने सभी सवारियों ने एक दूसरे की मदद की। हड़बड़ाहट में यात्रियों का सामान अंदर ही रह गया। इसके बाद बस ने आग पकड़ ली और बस जलने लगी। विकराल लपटों से घिरी बस देखकर सवारियां डर गईं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:मंदिर में तोड़-फोड़, हिंदुओं पर पथराव, पुजारी गिरफ्तार; बांग्लादेश में Iskcon पर विवाद क्यों-कहां से हुआ शुरू?

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले बस राख

सवारियों ने बताया कि ड्राइवर ने फायर ब्रिगेड को फोन करके आग लगने की सूचना दी। स्थानीय पुलिस को भी आग लगने के बारे में बताया गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फायर ब्रिगेड को पहुंचने में देरी हो गई। दमकल वाहनों के आने तक बस जलकर रख हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड की देरी पर सवारियों ने नाराजगी जताई, लेकिन पुलिस ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत किया। साथ ही लोकल ट्रैवलिंग एजेंसी की बस बुलाकर सवारियों को उसमें बिठाकर सिरसा के लिए रवाना किया। सवारियों ने बताया कि राधा स्वामी डेरा सिकंदरपुर, सिरसा में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को सालाना सत्संग और भंडारा होता है। इसी में शामिल होने के लिए वे देररात निकले थे कि हादसा हो गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:4 साल के बच्चे को जिंदा जलाया, कोर्ट ने फांसी का फरमान सुनाया; जानें क्यों हैवान बना था शख्स?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola