हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हरियाणा में आज से लागू होगी बिजली सरचार्ज माफी योजना, दोबारा करा सकेंगे लाइट कनेक्शन

Surcharge Waiver Scheme: हरियाणा में सरचार्ज माफ करने के लिए सरचार्ज माफी योजना लागू की जाएगी। यह फैसला राजस्व बढ़ाने और डिफॉल्ट कनेक्शनों को सुचारू बनाने के लिए लिया गया है।

विज्ञापन

Surcharge Waiver Scheme: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया। यह ऐलान सरचार्ज माफी योजना 2025 से जुड़ा है, जिसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कृषि उपभोक्ताओं को भी बकाया बिजली बिलों में राहत दी जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि ‘यह योजना लागू होने की तारीख से 6 महीने तक प्रभावी रहेगी।’ आपको बता दें कि जो भी उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान का ऑप्शन चुनेगा, उसे मूल राशि पर 10 फीसदी तक छूट और सरचार्ज पर 100 फीसदी की छूट दी जाएगी।

क्या है सरचार्ज माफी योजना?

सरचार्ज माफी योजना (Surcharge Waiver Scheme) बिजली उपभोक्ताओं के लिए होती है। इसके तहत लोग अपने बकाया बिलों पर लगे अतिरिक्त शुल्क (सरचार्ज) से राहत पा सकते हैं। इस योजना के तहत अगर बकाया बिलों का भुगतान किया जाता है, तो सरचार्ज में छूट या माफी मिल जाती है।

ये भी पढ़ें: India Pakistan Tension: गुरुग्राम में 7 जुलाई तक इन 7 चीजों पर प्रतिबंध, हाई अलर्ट जारी

विज्ञापन

किसे मिलेगी कितनी छूट?

जानकारी के मुताबिक, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान का ऑप्शन दिया जाएगा। इसमें मूल राशि पर 10 फीसदी तक का डिस्काउंट और सरचार्ज 100 फीसदी माफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा, जो लोग 4 या 8 महीने में किश्तों में अपने बकाया पैसे जमा करेंगे, उन्हें 100 फीसदी सरचार्ज की छूट मिलेगी। वहीं, सरकारी बिल्डिंग्स के कनेक्शनों के बकाया बिलों पर भी एकमुश्त भुगतान करने पर 100 फीसदी सरचार्ज छूट मिलेगी। औद्योगिक और अन्य श्रेणियों की बात करें, तो उन्हें मूल राशि का भुगतान करने पर 50 फीसदी सरचार्ज डिस्काउंट मिलेगा।

इस योजना के लागू होने को लेकर अनिल विज ने कहा कि इससे बिजली वितरण कंपनियों की वसूली बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि इस योजना से बड़ी संख्या में बकाया बिलों का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा, जिन लोगों का बिजली कनेक्शन कट गया था, वो भी कुछ पैसे जमा करने के बाद फिर से अपना कनेक्शन करा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पंजाब-हरियाणा पानी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फरमान, केंद्र को सहयोग करें दोनों राज्य

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola