Education Scam Case AAP Attacks on Haryana Govt: हरियाणा में इस समय शिक्षा घोटाले को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। हाल ही में इस केस में CBI की तरफ से FIR दर्ज की गई है। CBI की इसी FIR को लेकर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार को आड़े हाथ लिया है। AAP के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने हरियाणा सरकार पर शिक्षा घोटाले को लेकर कई आरोप लगाए हैं।
सीबीआई की FIR पर AAP का सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुराग ढांडा ने कहा कि शिक्षा घोटाले में सीबीआई की FIR पर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता पिछले 9-10 साल से बीजेपी की योजनाओं से तो त्रस्त है, लेकिन अब वो परतें खुलने लगी हैं जिससे पता चलता है कि बीजेपी की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। बीजेपी के मंत्री और नेता शुरू से ही भ्रष्टाचार को शह देते आए हैं। कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने शिक्षा घोटाल में एफआईआर दर्ज की है। उस एफआईआर मकसद जितना जांच करना है उससे ज्यादा बीजेपी नेताओं को बचाना है। बीजेपी ने 2014 से 2016 तक 2 साल में सरकारी स्कूलों में 4 लाख बच्चों का फर्जी दाखिला दिखाया गया है। इन बच्चों के नाम पर वजीफे, मिड डे मील और वर्दी के करोड़ों रुपए गबन कर लिए। बीजेपी के शीर्ष नेताओं और उस समय के शिक्षामंत्री के सह के बिना पूरे हरियाणा में इतना बड़ा फर्जी दाखिले का घोटाला संभव नहीं है।
सीबीआई ने FIR में देरी क्यों की?
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही ये सीबीआई ने एफआईआर की है। सुप्रीम कोर्ट ने पांच साल पहले 2019 में कहा था कि एसबीआई तीन महीने में जांच करके रिपोर्ट फाइल करे। उस केस में ऐसे सबूत और आंकड़े मौजूद हैं कि सीबीआई को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। लेकिन कोर्ट के आदेश के बावजूद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज करने में पांच साल लगा दिए। क्योंकि बीजेपी के बड़े नेताओं को बचाना था।
4 लाख फर्जी दाखिले
उन्होंने कहा कि जब सीबीआई मानती है कि 4 लाख दाखिले फर्जी हुए थे, इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था और इसमें बहुत सारे अधिकारी शामिल हैं। बच्चों की वर्दी, मिड डे मील और वजीफ का पैसा कागजों में दिखाकर भ्रष्टाचार में हड़प लिया गया तो ये कैसे संभव है कि पूरे हरियाणा में घोटाला हो और उसमें उस समय के शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री का हाथ न हो। इसलिए आम आदमी पार्टी का आरोप है कि उस समय के शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा को सीबीआई इस पूरे घोटाले में बचाने का प्रयास कर रही है। 4 लाख बच्चों के फर्जी दाखिले के मामले में जो घोटाला हुआ इसमें सीबीआई बीजेपी के नेताओं, तत्कालीन मुख्यमंत्री और तत्कालीन शिक्षामंत्री को बचाने का प्रयास कर रही है। उनके मिलीभगत की जांच भी सीबीआई की एफआईआर के दायरे में आनी चाहिए और कोर्ट को भी इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए कि कैसे सरेआम नेताओं को बचाया जा रहा है। उस लिस्ट में महेंद्रगढ़ के 68 और नूंह के 85 स्कूलों में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ।
सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग
उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक मामले में नहीं होता, बीजेपी के किसी भी घोटाले को उठाकर देख लो जब भी इनका भ्रष्टाचार पकड़ा जाता है तो उसको अधिकारियों पर टाल कर निकल जाना चाहते हैं। अधिकारियों को शिकार बनाते हैं, उनको सस्पेंड कर देते हैं और जेल में डाल देते हैं। लेकिन कभी भी इन्होंने बीजेपी के नेताओं का नाम सामने नहीं आने दिया। वहीं दिल्ली में आम आमदी पार्टी के नेताओं से न कोई बरामदगी हुई और न कोई सुबुत है। उसके बावजूद भी सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी के नेताओं जेल में डाल रखा है। वही सीबीआई हरियाणा में भ्रष्टाचार करने वाले लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। उनके नाम एफआईआर से हटाए जाते हैं।
बुरा है कानून व्यवस्था का हाल
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का हाल बुरा है। सरेआम पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। मुख्यमंत्री के करीबी विधायक के गांव में वो घटना हुई, इसके बावजूद भी 39 घंटे बाद भी अपराधी गिरफ्त से बाहर है। इसलिए पूरे प्रदेश के व्यापारी, महिलाएं और पूरे प्रदेश की जनता अपनी सुरक्षा का लेकिर चिंतित हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इन्होंने सारी एजेंसियों और पुलिस को बीजेपी के नेताओं को बचाने में लगा दिया है। अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के आने पर कई कई जिलों की पुलिस उनकी सुरक्षा में लग जाती है। लेकिन हरियाणा में न जनता और न पुलिस कर्मी सुरक्षित है।
कैंपेनिंग और रैलियों पर चर्चा
उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग सभी पार्टियों को देख चुके हैं। पहले की सरकारों ने बिजली, पानी, स्कूल और स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं दे पाई। इसलिए आम आमदी पार्टी हरियाणा में तीसरा सबसे मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जेजेपी, इनेला और बसपा के 30 उम्मीदवारा से ज्यादा वोट मात्र कुरुक्षेत्र लोकसभा में लिए। आम आदमी पार्टी जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनता के पास बीजेपी के भ्रष्टाचार और अरविंद केजरीवाल की नीतियों को लेकर जा रही है। दिल्ली में हुई बैठक में आम आदमी पार्टी ने आने वाले समय में होने वाले कैंपेनिंग और रैलियों पर चर्चा की। जिसमें शीर्ष नेतृत्व से तमाम लिडरशिप पहुंचेगी जिसमें सुनीता केजरीवाल, भगवंत मान, डॉ. संदीप पाठक और संजय सिंह समेत सभी को हरियाणा में आमंत्रित किया जाएगा। आम आदमी पार्टी 15 जुलाई तक हर गांव में पहुंचेगी और जनता के मुद्दों को जाना जाएगा।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
17 hrs agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
6 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
7 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
8 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines