हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घोर कलियुग! 'दांतों से काटा, बाल पकड़कर पीटा और गाली दी....', बेटी ने मां के साथ पार की हैवानियत की हदें

Haryana Daughter Brutality Beating Her Mother Video: हरियाणा से दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महिला अपनी मां को मारती और पीटती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

Haryana Daughter Brutality Beating Her Mother Video: ‘अमर रहेगी तू… हां… बोल अमर रहेगी तू’ इतना कहते हुए महिला ने अपनी मां के जांघ पर दांतों से काट लिया। इस पर मां जोर से चिल्लाने लगी और बेटी से रहम की भीख मांगने लगी। लेकिन बेटी को बूढ़ी मां पर तरस नहीं आया। इसके बाद बेटी ने मां को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। ये सारी घटना एक वीडियो में रिकॉर्ड हुई, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि ये दिल दहला देने वाला वीडियो हरियाणा का है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस क्रूर और निर्दयी बेटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

चीखती-चिल्लाती रही मां

इस वीडियो में एक बेटी अपनी मां को पीटती और काटती नजर आ रही है। वहीं मां चीखती-चिल्लाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मां और बेटी बिस्तर पर बैठी दिखाई दे रही हैं। मां की आंखों में आंसू भरे हुए हैं और वह दर्द से कराह रही हैं। वहीं बेटी मां के बाल पकड़े हुए बार-बार थप्पड़ मार रही है। इस वीडियो में बेटी न सिर्फ अपनी मां को पीट रही है, बल्कि अपनी ही मां के पैर और कान को दांत से काट भी रही है। इस दौरान मां चीखती है और खुद को बचाने की कोशिश करती है, लेकिन बेटी पर इसका कोई असर नहीं होता। वह बिना रुके अपनी मां को पीटती रहती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP: औद्योगिक राजधानी में ई-रिक्शा बने सिरदर्द, ट्रैफिक नियमों की उड़ा रहे धज्जियां

बेटी के लिए सख्त सजा की मांग

वीडियो में जब मां बिस्तर से उतरकर खुद को बचाने की कोशिश करती है, तो भी बेटी अपनी मां का पीछा करती है और फिर से मारना शुरू कर देती है। इस वीडियो में बेटी ने अपनी मां के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान है और बेटी की हैवानियत पर उसकी सजा की मांग कर रहा है। सोशल मीडिया के कमेंट में कई यूजर बेटी के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस वीडियो को @DeepikaBhardwaj नाम के X हैंडल पर शेयर किया गया। देखते ही देखते, यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola