News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Haryana Congress Lok Sabha Candidate List: हरियाणा में कांग्रेस ने 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन अभी तीन सीटों पर बेटा, बेटी और समधी निराश हैं। जिनको मनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस सहित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सक्रिय हो गए हैं। भिवानी से श्रुति चौधरी, हिसार से बृजेंद्र सिंह और फरीदाबाद से उनके समधी करण सिंह दलाल निराश बताए जा रहे हैं। श्रुति चौधरी किरण चौधरी की बेटी हैं और पूर्व सांसद भी। वे बंसी लाल परिवार की सदस्य हैं, जो भिवानी-महेंद्रगढ़ से टिकट की दावेदार थीं। लेकिन कांग्रेस ने यहां से टिकट राव दान सिंह को दे दिया। जिसके बाद किरण चौधरी ने भिवानी में अपना शक्ति प्रदर्शन करके बिना नाम लिए पार्टी विरोधियों पर निशाना साधा। इसी तरह बृजेंद्र सिंह हरियाणा के लोगों में अब भी लोकप्रिय सर छोटू राम की फैमिली से आते हैं और वह चौधरी बीरेंद्र सिंह और पूर्व विधायक प्रेमलता के बेटे हैं।
Congress CEC meeting begins.
Candidates will be selected on the seats of Punjab, Haryana and Bihar.
Several big & surprising names to be announced soon 🔥 pic.twitter.com/bPmOAgw1vN
— Rohini Anand (@mrs_roh08) April 21, 2024
कांग्रेस में आने से पहले वे भाजपा के हिसार से सांसद थे। कांग्रेस में आने के बाद भी यहीं से टिकट चाहते थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने यहां से जयप्रकाश को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद बीरेंद्र कैंप में निराशा है। वहीं, बीरेंद्र सिंह कह चुके हैं कि पार्टी जो भी ड्यूटी लगाएगी, वह उसी तरह करेंगे। पार्टी कहेगी तो प्रचार भी करेंगे।
Haryana
Good 😊
Congress denied MP ticket to Chaudhary Birendra Singh son .
He joined from BJP to Congress recently..
Hisar Lok Sabha seat:
BJP. Ranjit Singh Chautala
INC Jai Parkash
INLD. Sunaina Chautala
JJP. Naina Singh Chautala pic.twitter.com/zw3JLypd6c— narne kumar06 (@narne_kumar06) April 28, 2024
इसी तरह करण सिंह दलाल, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी हैं। वे भी फरीदाबाद सीट से कांग्रेस की टिकट के मजबूत दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने टिकट पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप को दे दिया। जिसके कारण दलाल कैंप में निराशा का आलम था। इसके बाद करण दलाल ने वल्लभगढ़ के भाडसेंतली गांव में अपने समर्थकों की एक सभा बुला ली थी। जिसमें अगली रणनीति का खुलासा समर्थकों की राय लेकर करने का ऐलान किया था। बताया जा रहा है कि अब जल्द हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस के इंचार्ज दीपक बाबरिया और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी रणनीति का ऐलान कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।