Haryana politics 2025: हरियाणा में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी कल विधायक दल के नेता का ऐलान कर सकती है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। आज शाम चंड़ीगढ़ में कांग्रेस कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होने वाला है।
हरियाणा कांग्रेस के नेता अजय सिंह यादव ने पार्टी से मांग की है कि प्रदेश अध्यक्ष ऐसा हो जो किसी का पिछलग्गू न हो बल्कि पार्टी की लाइन पर चलता हो। उन्होंने बीजेपी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने पन्ना लेवल तक बना दिया है, जबकि हमारा न तो जिला अध्यक्ष है और ना ही प्रदेश स्तर की कमेटी है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रदेश में संगठन के स्तर पर कुछ बदलाव कर सकती है। इसमें सभी जातियों और समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। कांग्रेस हरियाणा में हुड्डा परिवार पर ही केंद्रित नहीं रहना चाहती है। गैर जाट समूह के जाट नेताओं को जोड़ सकती है।
ये भी पढ़ेंः Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान, रबी फसलों की उत्पादन सीमा में की बढ़ोतरी
जाति आधारित व्यवस्था को आगे बढ़ा रहा हाईकमान
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस जाति आधारित व्यवस्था की बात करती है। जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसका उतना प्रतिनिधित्व। कांग्रेस को हरियाणा में कुछ ऐसे चेहरे चाहिए, जो टीम राहुल की तरह काम कर सके। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह हुड्डा पर निर्भर रही। गैर जाट समुदायों को साधने में फेल रही। हुड्डा परिवार के इतर जो भी परिवार थे, उनको साधने में पार्टी विफल रही है।
विपक्ष और अध्यक्ष के लिए इन नामों की चर्चा
कांग्रेस में हुड्डा के अलावा विपक्ष के नेता के तौर पर डा. रघुबीर कादियान और अशोक अरोड़ा का नाम चर्चा में है। वहीं हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को लेकर भी मंथन होना है। ऐसे में पार्टी के नए प्रभारी बीके हरिप्रसाद को अहम जिम्मेदारी देकर हरियाणा भेजा गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र भारद्वाज, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, गीता भुक्कल, राव दान सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद चौधरी वरुण मुलाना का नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः IAS अधिकारी IPS और IFS पर हमेशा रौब दिखाते हैं… सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की ये टिप्पणी
संबंधित खबरें
गिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
20 hrs ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
6 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
8 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
9 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
12 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
15 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
15 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
16 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines