राव इंद्रजीत की लाडली आरती राव कौन? पहली बार बनीं विधायक

Haryana CM Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनकी कैबिनेट में दो महिला मंत्रियों को भी जगह मिली है। पहली बार अटेली विधानसभा सीट से जीतकर पहुंचीं राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को भी मंत्री बनाया गया है। उनके बारे में जानते हैं।

Aarti Rao

Nayab Singh Saini Swearing In Ceremony: हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण की है। पीएम मोदी की मौजूदगी में उनके अलावा 13 मंत्रियों ने शपथ ली है। जातीय समीकरणों का ध्यान रखा गया है। इस बार 5 मंत्री OBC, दो जाट और दो मंत्री ब्राह्मण समुदाय से बनाए गए हैं। पंजाबी, वैश्य और ठाकुर समुदाय से 1-1 मंत्री को शपथ दिलाई गई है। वहीं, दो महिलाओं को इस बार मंत्री बनाया गया है। महेंद्रगढ़ जिले की अटेली सीट से पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचीं आरती राव को भी मंत्री पद मिला है। वे गुरुग्राम से जीत का रिकॉर्ड (लगातार 6 बार) बना चुके केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं। चुनाव जीतने के बाद ही उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा था। पिता के रसूख के चलते उनको मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन

पिछली बार नहीं मिला था टिकट

हरियाणा सरकार में इस बार फिर एक मंत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। आरती राव काफी समय से हरियाणा बीजेपी में सक्रिय थीं। वे खिलाड़ी रह चुकी हैं, जिन्होंने पिछली बार भी टिकट मांगा था। लेकिन उनको टिकट नहीं मिला। इस बार बीजेपी ने 46 वर्षीय आरती राव पर अटेली से दांव खेला था। आरती दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में ग्रेजुएट हैं। जिनकी 12वीं की पढ़ाई दिल्ली के वसंत विहार के मॉडर्न स्कूल से हुई है।

विज्ञापन

चुनावी हलफनामे के अनुसार आरती राव करोड़पति हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 66 करोड़ बताई थी। उनके पास दिल्ली में दो फ्लैट भी हैं। जिनकी कीमत 5 करोड़ आंकी गई थी। आरती को गहनों का भी शौक है। उनके पास सोने, चांदी और हीरे के लगभग 77 लाख रुपये के जेवर हैं। लेकिन उनके पास कोई व्हीकल नहीं है। 2023-24 में आरती राव ने 22 लाख रुपये से अधिक टैक्स पे करने की बात हलफनामे में मानी थी। आरती के पास सिर्फ एक लाख रुपये ही कैश हैं। वहीं, उनके ऊपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

विज्ञापन

आरती के दादा रहे सीएम

3 जुलाई 1979 को जन्मीं आरती राव के दादा राव बीरेंद्र हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। वे शूटिंग खिलाड़ी रही हैं। 2017 में वे राजनीति में आई थीं। इस बार आरती राव को बीएसपी प्रत्याशी अतर लाल ने चुनौती दी थी। कई दौर के मुकाबले में वे काफी देर तक उनसे पीछे रहीं। बाद में 3085 वोटों से उनको जीत मिली। आरती राव शादीशुदा हैं। उनके पति भी करोड़पति हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ