Haryana CM Nayab Singh Saini News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के किसानों के लिए बड़े ऐलान किए हैं। कुरूक्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के 133 करोड़ के बकाए की माफी का ऐलान किया। साथ ही 10 नई फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की भी घोषणा की।
नई घोषणा के बाद हरियाणा सरकार किसानों से 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर करेगी। बता दें कि केंद्र सरकार भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 24 फसलों की खरीद करती है। इससे पहले हरियाणा में 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का प्रावधान था।
मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए एक और घोषणा करते हुए कहा कि 2023 से पहले फसलों के प्राकृतिक आपदा से खराब होने के एवज में मुआवजे के 137 करोड़ रुपये एक सप्ताह में दे दिए जाएंगे। बीते 27 जून को मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने ट्यूबवेल से जुड़ी एक और घोषणा करते हुए कहा कि पुराने ट्यूबवेल के खराब होने पर किसी और जगह बोरिंग करानी पड़ती थी, और उन ट्यूबवेलों के संचालन पर सौर ऊर्जा की शर्त थी, जिसे सरकार ने हटा दिया है।
किसानों के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ी राहत का ऐलान करते हुए कहा कि जिन किसानों के ट्रांसफॉर्मर बिजली निगमों द्वारा लगाए गए हैं, उन ट्रांसफॉर्मरों के खराब होने पर बिजली निगमों द्वारा अपने खर्च पर बदले जाएंगे और किसानों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
ट्यूबवेल के लिए थ्री स्टार मोटर बेचने वाली देश भर की कंपनियां विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगी। किसान किसी भी कंपनी की थ्री स्टार मोटर खरीद पाएंगे।
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
8 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
15 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
17 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
19 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines