'गजब का आदमी केजरीवाल, झूठ बोलता था'; दिल्ली चुनाव परिणाम पर क्या बोले हरियाणा CM नायब सैनी?

Haryana CM Naib Saini Target Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा की जीत और केजरीवाल की हार पर काफी कुछ कहा है…

Haryana CM Naib Saini Target Arvind Kejriwal

Haryana CM Naib Saini Target Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भाजपा ने पूरे 27 साल बाद दिल्ली में अपनी सरकार बनाई। इस जीत को लेकर देश भर के भाजपा नेता जश्न मना रहे हैं। इसी बीच दिल्ली में रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस जीत की खुशी में जलेबी बनाई और लोगों को खिलाई। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बीजेपी की ऐतिहासिक जीत की खुशी जाहिर की। वहीं, AAP और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि गजब का आदमी केजरीवाल, झूठ बोलता था।

विज्ञापन

AAP की हार क्या बोले CM सैनी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में भाजपा की जीत और AAP की हार पर बात करते हुए कहा कि ‘देखिए, कल तक जो केजरीवाल झूठ बोलते थे, दिल्ली के लोगों से वादा करते थे कि मैं यमुना को साफ कर दूंगा और स्वच्छ कर दूंगा। जब वो (अरविंद केजरीवाल) पहली बार मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने कहा था कि वजीराबाद के बाद यमुना गंदी होती है। मैं इसे स्वच्छ करूंगा। लेकिन अब तो 10 साल हो गए हैं। लोग देख रहे थे कि ये यमुना स्वच्छ करेंगे, लेकिन उन्होंने यमुना तो स्वच्छ नहीं की, पर अपने आपको सही कर लिया।’

विज्ञापन

‘कांग्रेस ने लगाई शून्य की हैट्रिक’

उन्होंने आगे कहा कि ‘गजब का आदमी है ये केजरीवाल… इन्होंने कहा था कि मैं गरीब के बच्चों को इंजीनियर बनाऊंगा। उसके बाद शराब के ठेके खोल दिए।’ इस दौरान सीएम सैनी ने कांग्रेस पार्टी की लगातार हार पर तंज करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी ने शून्य की हैट्रिक लगाई है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ