CM Nayab Singh Saini News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को एक और महत्वपूर्ण सौगात देते हुए किसानों का पिछले आबियाने का 133 करोड़ 55 लाख 48 हज़ार रुपए बकाया माफ करने की घोषणा की। इससे किसानों को प्रति वर्ष लगभग 54 करोड रुपए की राहत मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की भी घोषणा की। वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब हरियाणा की अन्य सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने जिला रोहतक, नूहं, फतेहाबाद और सिरसा में 2023 से पहले आपदा में फसलों को हुए नुकसान की मुआवजा की लंबित 137 करोड रुपए की राशि का भुगतान करने की घोषणा करते हुए कहा कि एक हफ्ते में यह राशि सम्बंधित किसानों के खाते में चली जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए तीन स्टार वाली मोटर देश भर से कहीं से भी खरीदने की अनुमति होगी। वर्तमान में प्रदेश में तीन स्टार मोटर की केवल 10 कंपनियां रजिस्टर्ड हैं। अब देश में तीन स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां हरियाणा के पैनल पर आ जाएँगी और किसान अपनी सुविधा अनुसार किसी भी कंपनी से तीन स्टार मोटर खरीद सकेंगे। इससे 31 दिसंबर 2023 तक नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने पर ट्रांसफार्मर का खर्चा किसान से नहीं लिया जाएगा। ये ट्रांसफार्मर बिजली निगमों द्वारा अपने खर्चे पर बदले जाएंगे।
1,41,000 युवाओं को दे चुके सरकारी नौकरी, 40,000 अन्य पदों पर भर्ती करने का निर्णय
उन्होंने कहा कि आज धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र से चुनाव अभियान का शंखनाद किया जा रहा है प्रदेश की 90 विधानसभाओं में ऐसी भव्य जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इस सभा में लोगों की विशाल उपस्थिति वर्तमान सरकार के कार्यों एवं नीतियों में जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता का पवित्र संदेश इसी धरती से दिया था। इस पवित्र संदेश को आत्मसात करते हुए वर्तमान राज्य सरकार पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी है। हमने व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है। सरकारी नौकरी में बिचौलियों की भूमिका को खत्म करते हुए हमने बिना किसी भेदभाव के मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर 1,41,000 युवाओं को नौकरी प्रदान की है। साथ ही 40,000 और पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद को खत्म कर विकसित हरियाणा की नींव हमने पिछले 10 सालों में रखी है।
गत दस सालों में करोड़ों रुपए के किये जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मजबूती से देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हमने हर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ के विकास कार्य करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि विकास को और गति प्रदान की जा सके।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई लोकप्रिय अग्निपथ योजना के तहत हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। इन भर्तियों में उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष अतिरिक्त वर्षों की छूट प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अग्निवीरों को उद्योग लगाने के लिए 5 लाख का लोन बिना ब्याज के दिया जाएगा।
तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा झूठ फैलाने वाले लोगों को आप आने वाले विधानसभा चुनाव में करारा जवाब दें। सभी कार्यकर्ता संकल्प लेकर जाएं की एक-एक घर में जाकर अक्टूबर में आने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे।
ये भी पढ़ें- हरियाणा: किसानों का 133 करोड़ का कर्ज माफ, 24 फसलों पर मिलेगी MSP, CM सैनी ने किए बड़े ऐलान
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines