अंबाला नहर में कार गिरी, डूबने से एक परिवार के चार की मौत,
Edited By Amit Kasana

नहर से कार निकालता बचाव दल
Edited By Amit Kasana

नहर से कार निकालता बचाव दल
अंबाला: हरियाणा के अंबाला में कार नहर में गिर पड़ी। जिससे दो बच्चों समेत एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व बचाव दल ने कार को बाहर निकाला। उसमें चार लोग सवार थे। चारों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में किसी तरह के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है। फिलहाल डूबने से मौत होने का अंदेशा है।
Haryana| A car fell into a canal in Ambala on 4th Dec, after receiving the information, we went and recovered the car and 4 bodies from the canal. No evidence of foul play, the probe is underway: Police pic.twitter.com/VxEBQoYet1
— ANI (@ANI) December 6, 2022
जानकारी के मुताबिक यह घटना 4 दिसंबर की रात में हुआ था। घंटों बचाव कार्य के बाद अगले दिन सुबह शवों को निकाला गया यहां एक सफेद रंग की मारुति कार नहर में गिर गई। पुलिस के अनुसार मरने वाले पंजाब के तिवाना गांव के एक ही परिवार के रहने वाले हैं। वह किसी समारोह से शामिल होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में दर्दनाक हादसा हुआ। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: