Haryana Politics: हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर बागी तेवर दिखाया है। रोहतक में पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं सात बार का विधायक हूं, मेरी वरिष्ठता कोई छीन नहीं सकता। मुख्यमंत्री बनने के लिए किसी को नहीं बोला, मंत्री पद छीनना चाहे तो ले लें। विधायकी कोई नहीं छीन सकता, क्योंकि जनता ने वोट देकर चुना हूं। विज रविवार को रोहतक में एक धार्मिंक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
सरकार के प्रति विज के बागी तेवर
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के अपनी ही सरकार के प्रति अभी भी तेवर मुखर ही नजर आ रहे हैं। आज तो उन्होंने अपने मंत्री पद छोड़ने के सवाल पर सीधा सा जवाब देते हुए कहा कि छीनना चाहते हैं तो छीन ले मुझे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं, लेकिन मेरी वरिष्ठता को कोई नहीं छीन सकता, मैं सात बार का विधायक हूं। उन्होंने कहा कि आवाज उठाने के पीछे मेरा उद्देश्य है कि मुख्यमंत्री विधायकों, मंत्रियों और जनता की आवाज सुनें।
‘सीएम बनाने के लिए किसी को नहीं कहा, न कहूंगा’
विज ने कहा कि जो आवाज वे उठा रहे हैं उसके पीछे कारण यही है कि हरियाणा सरकार ठीक ढंग से कम करे और मुख्यमंत्री विधायक, मंत्रियों व जनता की आवाज को सुने। जहां तक मंत्री पद छोड़ने की बात है तो मैंने ना तो कभी मुख्यमंत्री का पद मांगा और ना ही मंत्री का पद मांगा, मंत्री रहते हुए भी कोई आवास नहीं लिया है। अगर अब इस पद को कोई छीनना चाहता है तो बेशक छीन ले उन्हें कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। गाड़ी भी मेरे कार्यकर्ता देने की बात कह रहे हैं।
केजरीवाल पर कसा तंज, बताया झूठों के सरदार
वहीं, उन्होंने दिल्ली यमुना विवाद को लेकर कहा कि अरविंद केजरीवाल तो झूठों के सरदार हैं और वह इसके माध्यम से जनता में डर का माहौल पैदा करना चाहते हैं जो गैरकानूनी है। अरविंद केजरीवाल पर खुद भ्रष्टाचार के आरोप है और वह जमानत पर बाहर हैं। दिल्ली की जनता अब भ्रष्टाचारियों को सत्ता नहीं सौंपेगी।
पूर्व सीएम हुड्डा पर भी साधा निशाना
अनिल विज ने बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर कहा कि हुड्डा को बजट पढ़ना नहीं आ रहा है। सरकार ने हर माह एक लाख रुपये की आय वालों का टैक्स माफ कर दिया। इसका काफी लोगों को फायदा होगा। बजट में किसानों और आम जनता को लेकर बेहतरीन प्रावधान किए गए हैं।
रोडवेज को नंबर वन बना दूंगा, हर बस में लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम: विज
अनिल विज ने कहा कि रोडवेज को नंबर वन बनाकर रहेंगे। 600 नई बस खरीदी जा रही हैं। ताकि बसों का बेड़ा बढ़ सके। हर बस में ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। यात्रियों व बस अड्डे के अधिकारियों को पता होगा कि कौन सी बस कहां पर है। साथ ही अंबाला, हिसार, करनाल व पानीपत सहित पांच अड्डों पर टूरिज्म विभाग की तरफ से खाना दिया जाएगा। बाद में पूरी व्यवस्था सभी अड्डों पर बनाई जाएगी। भ्रष्टाचार के सवाल पर अनिल विज ने कहा, पहले अधिकारी बस के चारों तरफ घूम कर बस पास कर देते थे या नहीं करते थे। अब अधिकारियों से बस पासिंग का कार्य छीना जा रहा है। तकनीकी के माध्यम से बस पास की जाएंगी।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
7 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines