नए साल पर मुख्यमंत्री का महिलाओं को तोहफा, टॉपर बने बच्चे तो हर महीने मां को भी मिलेंगे पैसे

CM Naseeb saini new year gift: हरियाणा के मुख्यमंत्री नसीब सैनी ने प्रदेश की महिलाओं को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है. हरियाणा सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लाडो लक्ष्मी स्कीम के विस्तार पर बड़ा फैसला लिया है. टॉपर्स बच्चों के साथ उनकी मां को भी ही महीने पैसे मिलेंगे.

haryana cabinet meeting

CM Naseeb saini new year gift: हरियाणा की महिलाओं को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाने के मकसद से मुख्यमंत्री नसीब सैनी ने उन्हें नए साल का तोहफा दिया है. कैबिनेट मीटिंग में लाडो लक्ष्मी स्कीम का दायरा बढ़ाते हुए अब टॉपर्स के साथ उनकी माताओं को भी हर महीने पैसे दिए जाएंगे. इस फैसले से प्रदेश की हजारों महिलाओं को बड़ा लाभ होगा. स्कीम के मुताबिक, 10वीं 12वीं में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स की मां को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे. इस योजना के तहत अब तक 10 लाख 255 हजार महिलाओं ने आवेदन किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 8 लाख महिलाओं को मिल रही सहायता

CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक करीब 8 लाख महिलाओं को सहायता राशि मिल रही है. अन्य आवेदनों की जांच होने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद भी है. करीब 250 करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे. यह राशि दो किश्तों में मुख्यमंत्री नसीब सैनी ने जारी भी कर दी है. मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि अपने बच्चों को कुपोषण और एनीमिया से बाहर निकालने वाली महिलाएं भी हर महीने मिलने वाली सहायता राशि की हकदार होंगी. सहायता राशि के 2100 रुपये में से 1100 रुपये महिला के खाते में जाएंगे, जबकि बाकी 1000 रुपये फिक्स होंगे जो ब्याज सहित बाद में मिलेंगे.

हर तीन महीने में महिला के खाते में आएंगे पैसे

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने की जगह हर तीन महीने बाद खाते में सहायता राशि मिलेगी. 10वीं या 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल करने वाले बच्चे की मां को यह सहायता राशि दी जाएगी. असामयिक मृत्यु होने पर फिक्स राशि महिला के परिजनों को तुरंत मिल जाएगी. गौरतलब है कि हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना सितंबर 2025 में ही शुरू हुई थी. योजना के तहत पहली किस्त एक नवंबर को और दूसरी किस्त दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी की गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ