Haryana Building Collapsed: करनाल में राइस मिल की इमारत गिरी; 4 लोगों की मौत, 20 घायल

Haryana news, rice mill, building collapsed, Karnal news
विज्ञापन

Haryana Building Collapsed: करनाल में मंगलवार को तीन मंजिला राइस मिल की इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, राइस मिल के मलबे में कई कर्मियों के दबे होने की आशंका है।

घटना की जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय करीब 150 कर्मचारी इमारत के अंदर थे। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद करनाल डीसी अनीश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया हमने पाया कि इमारत में कुछ खामियां थीं। घटना की जांच के लिए कमेटी बनेगी। राइस मिल मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

वहीं, करनाल एसपी शशांक कुमार ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। हमने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यहां एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी पहुंचेंगी। अब कोई लापता नहीं, हमने कार्यकर्ताओं की सूची को क्रॉस चेक किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ