Haryana Government Waived Agriculture Loans: किसान आंदोलन के बीच हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा में आज बजट 2024-25 पेश हो रहा है। विधानसभा में बजट की शुरुआत करते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के कृषि कर्ज माफ करने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के करीब 5.47 लाख किसानों के एग्रीकल्चर लोन माफ किए जाएंगे। किसानों को लोन पर लगी पेनाल्टी भी नहीं देनी पड़ेगी, लेकिन इस घोषणा का फायदा उन किसानों को होगा, जिन्होंने सितंबर 2023 से पहले लोन लिया था। वहीं इस बार बजट में किसी भी नए टैक्स का ऐलान नहीं किया गया।
शहीदों के परिवारों की अनुग्रह राशि बढ़ाई गई
बता दें कि मुख्यमंत्री ने साल 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ का बजट पेश किया है, जो साल 2023-24 के बजट से 11 प्रतिशत ज्यादा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए भी बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद हुए जवान चाहे डेफेंस में हों या सशस्त्र पुलिस बल में, दोनों के लिए नियम लागू होगा। सशस्त्र बलों में हरियाणा के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रदेश में 3 आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेशन इंस्टीट्यूट (AFPI) खोले जाएंगे। स्वतंत्रता सेनानियों का दिया जाने वाला मासिक सम्मान भत्ता भी 25 हजार से बढ़ाकर 40 हजार करने का प्रस्ताव है।
रोडवेज बसों में फ्री सफर का तोहफा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को रोडवेज बसों में फ्री सफर कर तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने हरियाणा अंत्योदय परिवहन योजना की घोषणा की है, जिसके तहत लोग रोडवेज बसों में एक साल में एक हजार किलोमीटर तक का सफर फ्री कर सकेंगे, लेकिन यह सुविधा उन लोगों को मिलेगी, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से भी कम है। प्रदेश में ऐसे 22.89 लाख परिवार और 84 लाख लोग हैं।
लड़कियों की शिक्षा के लिए घोषणा
हरियाणा बजट 2024-25 में घोषणा की गई है कि सरकार प्रदेश के श्रमिकों की बेटियों को हाई एजुकेशन लेने में मदद करेगी। इसके लिए बेटियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देंगे। कॉलेज तक आने-जाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटियां वितरित की जाएगी। इसके लिए बिना किसी ब्याज के 45 हजार रुपये का फंड उपलब्ध कराया जाएगा।
2 लाख दीदी लखपति बनाई जाएंगी
अगले एक साल में 500 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग देने के बाद हर स्वयं सहायता समूह को एक ड्रोन दिया जाएगा। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 2 लाख दीदी को लखपति बनाने का प्रस्ताव है। राशन डिपो आवंटन करते समय 33 प्रतिशत आरक्षण को ध्यान में रखा जाएगा। आवंटन में एसिड हमले की शिकार महिलाओं और विधवा स्त्रियों को प्राथमिकता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
हेल्थ सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि प्रदेश में 500 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। करनाल में 30 बेड वाला नया अस्पताल खोलने की योजना है। हिसार, रोहतक, अंबाला, सोनीपत में 100 बेड वाला अस्पताल खोलेंगे। पटौदी, घरौंडा, कैथल और साहा में ESIC डिस्पेंसरी खोलने का प्रस्ताव है।
सतलुज-यमुना लिंक नहर बनाने का ऐलान
बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सतलुज-यमुना लिंक नहर (SYL) नहर बनाने का ऐलान करते हुए 100 करोड़ रुपये जारी करने का ऐलान किया है। भिवानी, चरखी-दादरी और हिसार जिले में पाइपलाइन बिछाएंगे, ताकि सिंचाई के लिए इन जिलों को पानी मिल सके।
अरावली सफारी पार्क और म्यूजियम
बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि 10 हजार एकड़ जमीन तलाश ली गई है, जिसमें अरावली सफारी पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए गुरुग्राम और नूंह में जगह फाइनल की गई है। सेंट्रल जू अथॉरिटी बनाने का भी प्रस्ताव है। अग्रोहा धाम में एक म्यूजियम बनाएंगे। प्रदेश के ऐतिहासिक स्मारकों को संरक्षित करने के मकसद से 100 रुपये का फंड जारी किया जाएगा।
प्रदेश के मीडिया कर्मियों को बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में प्रदेश के मीडिया कर्मियों के लिए भी घोषणा की। इनकी पेंशन 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी गई है। मीडिया कर्मियों का बीमा कवरेज 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने का प्रस्ताव है। मीडिया कर्मी रोडवेज बसों में एक साल के अंदर 4 हजार किलोमीटर तक फ्री सफर कर पाएंगे।
ट्रैफिक सेंटर, हवाई पट्टी और AC बसें
बजट 2024-25 में ऐलान किया गया है कि प्रदेश सरकार रोड सेफ्टी को लेकर गंभीर है। इसलिए साल 2024 में हरियाणा हाईवे पेट्रोल फॉर रोड सेफ्टी नामक डिपाटमेंट बनाया जाएगा। 5 नेशनल हाईवे पर हर 30 किलोमीटर की दूरी पर 19 ट्रैफिक सेंटर खोलने का प्रस्ताव है। नूंह, यमुनानगर, रोहतक हवाई पट्टी बनाई जाएगी।
करनाल-पंचकूला में अगले महीने से इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। जून 2024 तक सिटी बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है। 450 AC बसें चलाने की भी योजना है। 500 स्टैंडर्ड डीजल और 150 HVHC बसें खरीदी जाएंगी। स्लीपर बसें चलाने के लिए भी सरकार तैयारी कर रही है।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
21 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
23 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
4 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines