Haryana Board Exam: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं के पहले दिन ही नकल रहित सिस्टम की पोल खुल गई। 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा का पेपर लीक हो गया। मेवात के नूंह और पुन्हाना के एग्जाम सेंटर पर परीक्षा शुरू हुए 30 ही मिनट हुए थे, पेपर लीक हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि किसी ने एग्जाम सेंटर से प्रश्न पत्र बाहर निकाला है। इसके बाद बाहर खड़े शख्स ने उसका फोटो खींचकर वायरल कर दिया। इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से नकल रहित परीक्षाओं के आयोजन का दावा किया गया था। इसके बावजूद पहले ही दिन व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।
नूंह के एग्जाम सेंटरों पर नकल कराने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मेव हाई स्कूल में बने सेंटर के बाहर से लोगों को खदेड़ दिया। सोनीपत में भी सेंटर के अंदर पर्चियां फेंके जाने का मामला सामने आया है। जटवाड़ा में एग्जाम सेंटर के बाहर लोग दीवारों पर चढ़े नजर आए। मामला सामने आने के बाद बोर्ड में भी हड़कंप मच गया। अभी यह पता नहीं लग सका है कि पेपर किसने आउट किया? हरियाणा में 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई हैं। गुरुवार को पहला पेपर अंग्रेजी का था। बोर्ड ने प्रदेश में कुल 1431 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 10वीं और 12वीं के कुल 5 लाख 16 हजार 787 छात्र इस बार एग्जाम देंगे।
219 फ्लाइंग टीमों का किया गया है गठन
12वीं कक्षा के 198160 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। 25232 विद्यार्थी डिस्टेंस के माध्यम से परीक्षा दे रहे हैं। बोर्ड ने नकल रोकने के लिए 219 फ्लाइंग टीमों का गठन किया है, जो एग्जाम सेंटरों का निरीक्षण कर रही हैं। कई जगह सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। पेपर लीक होने से रोकने के लिए क्यूआरकोड के अलावा कुछ अन्य सिक्योरिटी फीचर्स भी तैयार किए गए हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा दिलवाने के लिए जो परिजन आ रहे हैं, उनको सेंटर से 100 मीटर दूर रहने की हिदायत दी गई है।
यह भी पढ़ें:Punjab: फर्जी आदेश पर 57 कर्मचारियों का ट्रांसफर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था लेटर; जानें मामला
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 day agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
3 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
5 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
5 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
6 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
8 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines