7 ओबीसी, 4 जाट, 4 महिलाएं... हरियाणा जिलाध्यक्ष की लिस्ट में बीजेपी की सोशल इंजीनियरिंग

हरियाणा बीजेपी ने आज 27 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने काफी लंबे इंतजार के बाद यह सूची जारी की है। लिस्ट में कई पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है।

Haryana BJP District President List

मोहन लाल बडोली

Haryana BJP District President List: हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने 27 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कई जिलों के अध्यक्ष बदले हैं। जबकि कई पुराने चेहरों को भी पार्टी ने बरकरार रखा है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने हरियाणा में विभिन्न जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें पंचकूला में अजय मित्तल, अंबाला से मंदीप राणा और यमुनानगर से राजेश सपरा शामिल हैं।

विज्ञापन

बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची में सोशल इंजीनियरिंग का भी पूरा ध्यान रखा है। पार्टी ने ओबीसी समुदाय को साधने के लिए 7 जिलाध्यक्ष बनाए हैं। इसके अलावा 6 जिलाध्यक्ष सवर्ण समुदाय के, 5 पंजाबी, 4 जाट, 2 एससी, 2 राजपूत और एक बनिया वर्ग से भी शामिल हैं। इसमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन

कैथल की जिलाध्यक्ष बनीं महिला मोर्चा की पूर्व प्रमुख

वहीं नए अध्यक्षों में हिसार की आशा खदेड़ा भी शामिल हैं। पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला से विवाद के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। गुरुग्राम बीजेपी अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी बचपन से ही आरएसएस से जुड़े हैं। उनकी पत्नी हाल ही में हुए निगम चुनाव में वार्ड 6 से पार्षद का चुनाव हार गई थीं। वहीं ग्रेटर गुरुग्राम से अजीत यादव को कमान सौंपी है।

विज्ञापन

वहीं करनाल से बीजेपी ने विधायक के करीबी प्रवीण लाठर को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वे मंडल अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष के पद तक रह चुके हैं। पार्टी ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष ज्योति सैनी को कैथल से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले कैथल से 43 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसके बाद जब सभी की सहमति हो गई तो सर्वसम्मति से सभी ने नामांकन वापस ले लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ