Anil Vij News: अपने बयानों से भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि अनिल विज ने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ बयान दिए हैं और यह पार्टी के नीति तथा आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है। नोटिस में कहा गया है कि आपका यह कदम न केवल पार्टी की विचारधारा के खिलाफ है बल्कि ऐसे वक्त में आपके बयान आए, जब पड़ोसी राज्य दिल्ली में पार्टी चुनाव अभियान चला रही थी।
नोटिस में क्या लिखा है?
अनिल विज को जारी की गई नोटिस में कहा गया है कि यह सूचित किया जाता है कि आपने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं। यह गंभीर आरोप हैं और यह पार्टी की नीति और आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है। आपका यह कदम न केवल पार्टी के विचारधारा के खिलाफ है, बल्कि यह उस समय पर हुआ है जब पार्टी पड़ोसी राज्य दिल्ली में चुनावों के लिए अभियान चला रही थी।
3 दिन में मांगा जवाब
नोटिस में कहा गया है कि आपने यह जानते हुए भी इस तरह की बयानबाजी की कि इससे पार्टी को नुकसान होगा, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। नोटिस में आगे कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको यह नोटिस जारी किया गया है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप 3 दिन में इस विषय पर अपना लिखित स्पष्टीकरण दें।
अनिल विज ने क्या कहा था?
अनिल विज ने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, “जब से नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुए हैं, तब से वह लगातार ‘उड़न खटोले’ में उड़ रहे हैं। यह सिर्फ मेरी राय नहीं है, यह सभी विधायकों और मंत्रियों की भावना है।” इसे लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी अनिल विज पर तंज कसा था। उन्होंने इसे हरियाणा सरकार की 100 दिन की उपलब्धि करार दिया था।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines