---विज्ञापन---

CM के करीबी BJP नेता सुरेंद्र जवाहर कौन? हरियाणा के सोनीपत में हुई जिनकी हत्या

हरियाणा के सोनीपत जिले में भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहर मर्डर केस में पुलिस जांच चल रही और अब तक की जांच में मृतक के बारे में कई जानकारियां सामने आईं। मृतक का प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से कनेक्शन था। आइए मृतक भाजपा नेता के बारे में जानते हैं...

---विज्ञापन---

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में होली के दिन जिस भाजपा नेता की हत्या हुई है, उसे लेकर अहम जानकारियां सामने आई हैं। मृतक भाजपा नेता का नाम सुरेंद्र जवाहर है, जो भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष थे। वे अकसर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ नजर आते थे। मुख्यमंत्री सैनी के साथ उनकी एक तस्वीर भी हत्या के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुरेंद्र की पत्नी कोमल ने साल 2022 में सरपंच का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थी।

कृष्ण सरपंच बना था, लेकिन कोमल ने उस पर सरपंची के साथ आशा वर्कर का काम करने का आरोप लगाया और कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने कृष्ण को एक पद छोड़ने का आदेश दिया, लेकिन कृष्ण ने आदेश नहीं माना तो डिप्टी कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए कृष्ण को सरपंच के पद से हटा दिया। इसके चलते कृष्ण सुरेंद्र से रंजिश रखने लगा था। सुरेंद्र पर ताजा हमला जमीनी विवाद में हुआ था, जिसमें उसकी जान चली गई। हत्या के पीछे कृष्ण की साजिश होने का शक है।

---विज्ञापन---

 

इसलिए अंजाम दी गई वारदात

ACP क्राइम ऋषिकांत ने मामले की पुष्टि की और बताया कि गोहाना में भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहर की हत्या हुई है। नंबरदार को दुकान में घुसकर सिर में गोली मारी गई। आरोपी का नाम मनु है, जो मृतक का पड़ोसी है। मनु को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। दोनों के बीच जमीनी विवाद था। वारदात होली वाले दिन शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे गांव जवाहरा में ही अंजाम दी गई।

---विज्ञापन---

विवाद पड़ोसी की बुआ से खरीदी गई जमीन का था। मृतक सरेंद्र ने पड़ोसी मनु की बुआ की जमीन खरीदी थी, जिस पर विवाद था। आरोपी ने मृतक को जमीन पर कदम नहीं रखने की चेतावनी दी हुई थी, लेकिन मृतक ने बुआई की तो पड़ोसी मनु नाराज हो गया और इसी नाराजगी में उसने सुरेंद्र की हत्या कर दी। 3 गोलियां मारी गई थीं, जिनमें से एक गोली सिर में और दूसरी गोली पेट में लगी।

First published on: Mar 15, 2025 11:29 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola