हरियाणा के भिवानी में मनीषा की संदिग्ध मौत मामले अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री हुई है। गैंग ने मनीषा को इंसाफ दिलाएं जाने की बात कही है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस के नाम से एक मैसेज शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है। बिश्नोई गैंग ने कहा है कि अगर पुलिस न्याय नहीं दिला पाई, तो वे हत्यारे को मार डालेंगे। गैंग के बदमाश गोल्डी ढिल्लन ने इस मैसेज को सोशल मीडिया पर शेयर कर इसका दावा किया है।
बता दें कि हरियाणा के भिवानी में 11 अगस्त को प्ले स्कूल की टीचर मनीषा लापता हो गई थी। वह स्कूल से नर्सिंग कॉलेज में दाखिले के बारे में पता करने के लिए निकली थी। इसके बाद से वह लापता थी। 13 अगस्त को मनीषा का शव भिवानी में ही एक खेत में पड़ा मिला था। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने दोबारा पोस्टमार्टम और CBI की जांच को लेकर पंचायत की। ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता देख सरकार ने इस मामले को CBI को सौंपे जाने का फैसला किया है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश गोल्डी ढिल्लन का पोस्ट वायरल
भिवानी में मनीषा हत्याकांड को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश गोल्डी ढिल्लन का एक पोस्ट सामने आया है। पोस्ट में गोल्डी ढिल्लों ने लिखा है कि अगर हरियाणा पुलिस न्याय नहीं दिला पाई, तो हम हत्यारे को मार देंगे। माना जा रहा है कि लॉरेंस और रोहित गोदारा, दोनों गैंग मनीषा हत्याकांड के जरिए हरियाणा में अपना दबदबा बनाने की कोशिश में हैं। फिलहाल मनीषा की मौत का मामला हरियाणा में गर्माता जा रहा है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा के 2 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, SP का ट्रांसफर और 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 मौत पर कैसे मचा बवाल?
ब्रैम्पटन में सोनू चट्ठा की हत्या की जिम्मेदारी ली
इस पोस्ट में आगे लिखा कि गोल्डी ढिल्लों ने कनाडा के ब्रैम्पटन में सोनू चट्ठा की हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। पोस्ट में लिखा है कि लॉरेंस का करीबी दोस्त एमपी धनुआ की हत्या की साजिश में शामिल था और लॉरेंस के नाम पर रंगदारी वसूल रहा था, इसीलिए उसकी हत्या कर दी गई। आपको बता दें कि गोल्डी ढिल्लों इस समय कनाडा में है और लॉरेंस जेल में है।
ये भी पढ़ें: एल्विश यादव पर हमला क्यों हुआ, किसने ली जिम्मेदारी? सामने आए दो गैंगस्टर के नाम
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 day agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
5 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
6 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
6 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
6 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
7 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
7 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines