हरियाणा के भिवानी में प्ले स्कूल टीचर मनीषा के अंतिम संस्कार के बाद DGP शत्रुजीत कपूर का बयान आया है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस इस मामले की जांच नहीं करेगी। परिवार की मांग पर इस केस की जांच CBI को सौंप दी गई है। डीजीपी ने दावा किया है कि केस को CBI को पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की काबिलियत पर कोई सवाल उठाना नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों ने मनीषा के परिवार से गलत व्यवहार किया है उनकी भी विभागीय जांच चल रही है।
4 सवालों के नहीं दिए जवाब, बोले-मनीषा ने खरीदा था जहर
वहीं डीजीपी मनीषा के मोबाइल की चैट, जहर खाने, खिलाने और सुसाइड नोट से जुड़े सवालों के जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्होंने कहा कि अब इस केस की पूरी जांच CBI द्वारा की जाएगी। ऐसे में इन तथ्यों की डिटेल अब हम नहीं बता सकते हैं। हां इतना जरूर बताएंगे कि मनीषा ने एक दुकान से जहरीली दवा ली थी। सीसीटीवी में वो दवा लेते दिख रही है। दुकानदार ने भी इस बात को माना है कि मनीषा ने जहरीला दवा खरीदी थी।
ये भी पढ़ें: मनीषा की मौत मामले में गैंगस्टर की एंट्री, बोला- हम दिलाएंगे इंसाफ
सामाजिक लोगों ने किया अच्छा काम
डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि परिवार की मांग व जनभावनाओं को देख सरकार ने ये केस सीबीआई को दिया है। इसके पिछे पुलिस की जांच, डॉक्टरों या वैज्ञानिकों की रिपोर्ट पर कोई संशय या सवाल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के दौरान कुछ सामाजिक लोगों ने अच्छा काम किया। लेकिन कुछ लोगों ने पब्लिसिटी पाने के लिए व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। ऐसे कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और बाक़ी को चिह्नित किया जा रहा है।
पुलिस अब तक की जांच रिपोर्ट CBI को सौंपेगी
13 अगस्त से 21 तारीख तक पुलिस ने मनीषा केस की जांच की है। पुलिस ने इस दौरान मनीषा की बॉडी का 3 बार पोस्टमार्टम कराया है। इसके अलावा पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की है। वहीं अब इस मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है। पुलिस अब इस केस से जुड़े सभी दस्तावेजों को CBI को सौंप देगी।
ये भी पढ़ें: हरियाणा के 2 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, SP का ट्रांसफर और 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 मौत पर कैसे मचा बवाल?
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
7 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines