हरियाणा के भिवानी में 9 दिन बाद मनीषा का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान श्मशान घाट पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मनीषा के अंतिम संस्कार के बाद भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट सेवा को बहाल किया गया है। डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर का कहना है कि इंटरनेट पर मनीषा केस से जुड़े मामलों में अफवाह फैलाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करेगी।
भिवानी और चरखी दादरी में गुरुवार को इंटरनेट सवा बहाल कर दी गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमित्रा मिश्रा ने एक पत्र जारी कर तत्काल बहाली के आदेश दिए हैं। मनीषा के अंतिम संस्कार होने के बाद गांव में माहौल अब शांत है। जिसके बाद इंटरनेट बहाल करने का फैसला लिया गया है। वहीं एहतियात के तौर पर मनीषा के गांव और भिवानी शहर में पुलिस को एक्टिव रहने का निर्देश जारी किया गया है।
3 बार पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार
मनीषा की लाश मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया था। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार में इसे सुसाइड बताया था। इस पर परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा था। परिजनों का आरोप था कि मनीषा के साथ गलत हरकत करने के बाद उसकी हत्या की गई थी। ऐसे में पुलिस कैसे कह सकती है उसने सुसाइड किया है। इसके बाद 2 बार मनीषा का पोस्टमार्टम होने के बाद गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया है।
सुसाइड नहीं कर सकती मनीषा
परिजनों का कहना है कि मनीषा पढ़ाई में होशियार थी। वह पढ़ना चाहती थी। वह सुसाइड नहीं कर सकती। इस केस को किसी दूसरे पहलु से देखा गया है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस शुरुआत से इस केस को गंभीरता से लेकर जांच करती तो आज मनीषा के साथ गलत करने वाले जेल में होते, लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती है।
ये है पूरा मामला
भिवानी में महिला शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में हुए हंगामे के बाद सरकार ने भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट बंद कर दिया था। मंगलवार, 19 अगस्त की रात 11 बजे से 21 अगस्त की सुबह 11 बजे तक इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई थी। इसमें इंटरनेट, बल्क मैसेज और डोंगल शामिल थे।
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
16 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
18 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines