Captain Ajay Singh Yadav Statement: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। हरियाणा में एक ही चरण में एक अक्टूबर 2024 को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। चुनाव टिकट उम्मीदवारों पर मंथन शुरू हो गया है। पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने पक्ष में प्रचार करना भी शुरू कर दिया है। इस बीच कांग्रेस के विधायक का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। रेवाड़ी DS विधायक चिरंजीव राव ने आज अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। कार्यकर्ता मीटिंग में उमड़ी भीड़ को देख विधायक काफी खुश नजर आए। कार्यकर्ताओं की मीटिंग मे रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव के पिता एवं हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव भी शामिल हुए, जहां उन्होंने खुले मंच से चिरंजीव राव का 9 तारीख को नामांकन करने का ऐलान किया। कार्यकर्ताओं ने भी विधायक को एक सुर में समर्थन दिया।
यह भी पढ़ें:हरियाणा में JJP को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा
चिरंजीव राव ने ठोका डिप्टी CM का दावा
रेवाड़ी से विधायक और बिहार के पूर्व CM लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव ने कांग्रेस की सरकार बनने पर डिप्टी CM पद के लिए दावा ठोका है। वहीं उनके पिता कैप्टन अजय यादव ने कहा कि OBC अध्यक्ष होने के नाते प्रयास है कि OBC नेताओं को चुनाव टिकट ज्यादा मिले। पूरे देश में आज महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। ध्रुवीकरण की राजनीति आज भाजपा द्वारा की जा रही है। बीते 10 सालों में रेवाड़ी में एक भी काम नहीं हुआ है। उन्होंने अपने समय पर हुए कामों को गिनवाते हुए भाजपा पर तंज कसे। वहीं रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि आज की कार्यकर्ता मीटिंग का उद्देश्य जनता के बीच अपने बीते 5 सालों के कार्य का रिपोर्ट कार्ड पेश करना था। उन्होंने कहा कि आज भी सड़कों पर बेसहारा पशु, कूड़े के अंबार और नगर परिषद में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बीते दिनों की गई सभी घोषणाएं केवल चुनावी घोषणाएं हैं।
यह भी पढ़ें:हरियाणा में चुनाव से पहले JJP के 4 विधायक जाॅइन करेंगे BJP, टिकट को लेकर सस्पेंस बरकरार
रेवाड़ी से कांग्रेस की टिकट के कई दावेदार
बता दें कि रेवाड़ी में चिरंजीव राव ही नहीं, कांग्रेस के चुनाव टिकट के लिए कई दावेदार हैं। वहीं चिरंजीव राव की रेवाड़ी विधानसभा चुनाव टिकट की दावेदारी भी काफी अहम है, क्योंकि इसकी 2 वजह हैं। एक चिरंजीव के पिता कैप्टन अजय सिंह यादव रेवाड़ी से 6 बार विधायक रह चुके हैं। वे साल 1989 से लेकर साल 2014 विधानसभा चुनाव जीतते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में कैप्टन अजय सिंह यादव ने कई अहम मंत्रालय देखे। चिरंजीव राव 2019 विधानसभा चुनाव पहली बार लड़े और पहली बार में ही उन्होंने जीत दर्ज कर की। अहीरवाल क्षेत्र की 11 सीटों में से एक रेवाड़ी सीट बचाकर चिरंजीव ने पार्टी में अपनी एक खास पहचान बनाई है।
यह भी पढ़ें:हरियाणा में जाट कराएंगे कांग्रेस की वापसी, कौन बिगाड़ेगा BJP का खेल? समझें पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
1 day agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
4 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
4 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
5 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
13 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
15 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
17 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines