चुनाव टिकट मिला नहीं, नामांकन भरने की तय कर दी तारीख; कांग्रेस विधायक का अजीबोगरीब बयान

Chiranjeevi Rao Statement: हरियाणा विधानसभा चुनाव टिकट का ऐलान होने से पहले कांग्रेस विधायक ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर जहां अपने लिए एक बड़े पद पर दावेदारी ठोकी, वहीं टिकट मिलने से पहले ही नामांकन तारीख का ऐलान भी कर दिया।

Congress Rewari MLA Chiranjeevi Rao

Congress Rewari MLA Chiranjeevi Rao

Captain Ajay Singh Yadav Statement: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। हरियाणा में एक ही चरण में एक अक्टूबर 2024 को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। चुनाव टिकट उम्मीदवारों पर मंथन शुरू हो गया है। पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने पक्ष में प्रचार करना भी शुरू कर दिया है। इस बीच कांग्रेस के विधायक का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। रेवाड़ी DS विधायक चिरंजीव राव ने आज अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। कार्यकर्ता मीटिंग में उमड़ी भीड़ को देख विधायक काफी खुश नजर आए। कार्यकर्ताओं की मीटिंग मे रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव के पिता एवं हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव भी शामिल हुए, जहां उन्होंने खुले मंच से चिरंजीव राव का 9 तारीख को नामांकन करने का ऐलान किया। कार्यकर्ताओं ने भी विधायक को एक सुर में समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिरंजीव राव ने ठोका डिप्टी CM का दावा

रेवाड़ी से विधायक और बिहार के पूर्व CM लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव ने कांग्रेस की सरकार बनने पर डिप्टी CM पद के लिए दावा ठोका है। वहीं उनके पिता कैप्टन अजय यादव ने कहा कि OBC अध्यक्ष होने के नाते प्रयास है कि OBC नेताओं को चुनाव टिकट ज्यादा मिले। पूरे देश में आज महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। ध्रुवीकरण की राजनीति आज भाजपा द्वारा की जा रही है। बीते 10 सालों में रेवाड़ी में एक भी काम नहीं हुआ है। उन्होंने अपने समय पर हुए कामों को गिनवाते हुए भाजपा पर तंज कसे। वहीं रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि आज की कार्यकर्ता मीटिंग का उद्देश्य जनता के बीच अपने बीते 5 सालों के कार्य का रिपोर्ट कार्ड पेश करना था। उन्होंने कहा कि आज भी सड़कों पर बेसहारा पशु, कूड़े के अंबार और नगर परिषद में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बीते दिनों की गई सभी घोषणाएं केवल चुनावी घोषणाएं हैं।

विज्ञापन

रेवाड़ी से कांग्रेस की टिकट के कई दावेदार

बता दें कि रेवाड़ी में चिरंजीव राव ही नहीं, कांग्रेस के चुनाव टिकट के लिए कई दावेदार हैं। वहीं चिरंजीव राव की रेवाड़ी विधानसभा चुनाव टिकट की दावेदारी भी काफी अहम है, क्योंकि इसकी 2 वजह हैं। एक चिरंजीव के पिता कैप्टन अजय सिंह यादव रेवाड़ी से 6 बार विधायक रह चुके हैं। वे साल 1989 से लेकर साल 2014 विधानसभा चुनाव जीतते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के कार्यकाल में कैप्टन अजय सिंह यादव ने कई अहम मंत्रालय देखे। चिरंजीव राव 2019 विधानसभा चुनाव पहली बार लड़े और पहली बार में ही उन्होंने जीत दर्ज कर की। अहीरवाल क्षेत्र की 11 सीटों में से एक रेवाड़ी सीट बचाकर चिरंजीव ने पार्टी में अपनी एक खास पहचान बनाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ