---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

इस कैंडिडेट की बढ़ी सिक्योरिटी; मिले 5 गनमैन, प्रचार के दौरान मौजूद रहेंगे SHO… जानें वजह

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा की सिरसा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। अब हर समय उनके साथ प्रचार के दौरान SHO रहेंगे। उनकी सुरक्षा में पांच गनमैन तैनात किए गए हैं। आखिर इसकी वजह क्या है? आपको विस्तार से बताते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Haryana Assembly Elections: हरियाणा की सिरसा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गोकुल सेतिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनको दो अतिरिक्त गनमैन दिए गए हैं। अब हर समय 5 गनमैन उनके साथ रहेंगे। वहीं, प्रचार के दौरान उनके साथ एसएचओ भी मौजूद रहेंगे। गोकुल सेतिया ने पंजाब की बंबीहा गैंग से खुद को जान का खतरा बताया था। वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाषचंद ने भी सेतिया के घर के आसपास नियमित पेट्रोलिंग के आदेश दिए हैं। गोकुल सेतिया को पहले से 3 गनमैन मिले हुए थे। बता दें कि गोकुल सेतिया पुराने कांग्रेसी रहे हैं। उनके नाना लक्ष्मण दास अरोड़ा 5 बार सिरसा से विधायक रहे हैं।

एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी

उनकी मां सुनीता सेतिया 2014 में बीजेपी के टिकट पर सिरसा से लड़ी थीं, जो हार गईं। जिसके बाद उन्होंने बीजेपी को अलविदा कह दिया था। गोकुल सेतिया का मुकाबला सिरसा में हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) सुप्रीमो गोपाल कांडा से है। जिनको INLD-BSP गठबंधन के अलावा भाजपा ने समर्थन दे रखा है। गोकुल सेतिया को एक साल पहले धमकी मिली थी। विदेश से उनको कॉल आई थी। एक शख्स ने नामी गैंगस्टर बताते हुए उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने सिरसा के एसपी से सिक्योरिटी मांगी थी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:HOT सीट अंबाला कैंट… खुद को CM फेस बताने वाले अनिल विज की राह आसान नहीं, गुटबाजी से किसे फायदा?

धमकी के बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एक साल पहले सिरसा में 3 बदमाश पकड़े गए थे। आरोप था कि वे सेतिया पर हमले की प्लानिंग कर रहे थे। पंजाब की पुलिस इन लोगों को यहां से ले गई थी। पंजाब पुलिस के अनुसार ये लोग गोकुल सेतिया को मारने की फिराक में थे। जिसके बाद सेतिया को पुलिस ने 3 गनमैन दिए थे।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

सेतिया के राजा वडिंग से अच्छे संबंध

बता दें कि सेतिया के कुछ फोटो वायरल हुए थे। फोटो में आपराधिक प्रवृत्ति का शख्स सेतिया के साथ दिखा था। जिसके बाद सेतिया ने इसके लिए गोपाल कांडा को जिम्मेदार ठहराया था। सेतिया ने कहा था कि यह शख्स उनका क्लासमेट रहा है। इसके अलावा और कोई लिंक नहीं है। सेतिया ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के साथ भी उसकी तस्वीर दिखाई थी। बता दें कि गोकुल सेतिया के पंजाब के सांसद राजा वडिंग के साथ अच्छे संबंध हैं। सेतिया को भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने ही कांग्रेस ज्वाइन करवाई थी।

यह भी पढ़ें:HOT सीट महम… बलराज कुंडू बने दीपक हुड्डा और बलराम दांगी के लिए बड़ी चुनौती; जानें जाट बहुल सीट का हाल

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 25, 2024 04:02 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola