Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) ने 12 और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि हरियाणा में नामांकन करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर है। ऐसे में सभी पार्टियां कैंडिडेट्स का जल्द ऐलान कर सकती हैं। बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 67 नामों का ऐलान किया गया था। कांग्रेस ने दो लिस्ट में 41 कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद दोनों पार्टियों में बगावत देखी जा रही है। अब जेजेपी-एएसपी गठबंधन ने 12 नए नामों का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें:बगावत ने बढ़ाई BJP-कांग्रेस की टेंशन, 34 सीटों पर 47 नेताओं ने खड़ा किया बखेड़ा…किसे मिलेगा फायदा?
पंचकूला से पार्टी ने पार्षद सुशील गर्ग को मैदान में उतारा है। अंबाला कैंट से सरपंच अवतार करधान को मैदान में उतारा है। पिहोवा से गठबंधन ने डॉ. सुखविंदर कौर पर दांव खेला है। वहीं, कैथल से संदीप गढ़ी को टिकट दिया गया है। गन्नौर से अनिल त्यागी और सफीदों से सुशील बैरागी सरपंच चुनाव लड़ेंगे। गढ़ी सांपला-किलोई से एडवोकेट पंडित सुशीला देशवाल लड़ेंगी। वहीं, पटौदी से पार्टी ने अमरनाथ जेई को टिकट दिया है। गुरुग्राम से अशोक जांगड़ा और फिरोजपुर झिरका से जान मोहम्मद को कैंडिडेट घोषित किया गया है।
उपरोक्त सभी सीटों पर जेजेपी नेताओं को टिकट दिए गए हैं। वहीं, आजाद समाज पार्टी ने अंबाला सिटी से पारूल नागपाल और नीलोखेड़ी से कर्ण सिंह भुक्कल पर दांव खेला है। 10 सीटों पर जेजेपी और 2 सीटों पर एएसपी ने प्रत्याशी उतारे हैं।
यह भी पढ़ें:किस वजह से ‘हाथ’ से फिसल गई ‘झाड़ू’? हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन न होने के 5 कारण
अब तक 31 सीटों का ऐलान
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इससे पहले जेजेपी और एएसपी ने 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। चार टिकट एएसपी और 15 टिकटों का ऐलान जेजेपी की ओर से किया गया था। बता दें कि उचाना से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला को डबवाली से टिकट दिया गया है। अब पार्टी ने दूसरी सूची जारी कर दी है। गठबंधन ने 31 सीटों पर टिकटों का ऐलान कर दिया है। जिसमें एएसपी के 6 और जेजेपी के 25 कैंडिडेट हैं।
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 day agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
6 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
6 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
6 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
7 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
7 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
7 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines