Haryana Assembly Elections: हाल के दिनों में कई राज्यों में अपराधियों की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी बवाल मच गया था। विपक्ष ने इसकी काफी आलोचना की थी। हरियाणा, राजस्थान और यूपी में कई जगह बुलडोजर चलने की खबरें सामने आई थी। लेकिन अब वही बुलडोजर हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टियों की शान का प्रतीक बन गया है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग है। वहीं, 8 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
आपको बता दें कि विभिन्न पार्टियों की ओर से अब प्रचार के लिए सभाएं और रैलियां की जा रही हैं। इन रैलियों में बुलडोजर चुनावी शान दिखाने के लिए लाए जा रहे हैं। जेसीबी मशीनों (बुलडोजर) की हरियाणा में काफी अधिक डिमांड है। फिलहाल निर्माण कार्यों के बजाय बुलडोजर राजनेताओं के लिए प्रचार का जरिया बन चुके हैं। कई जगह तो बुलडोजर रैलियां निकाली जा रही हैं।
दक्षिण हरियाणा में डिमांड अधिक
दक्षिण हरियाणा के इलाकों में बुलडोजर की डिमांड अधिक है। फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और नूंह में निर्माण कार्यों में बुलडोजर की कमी होने लगी है। सूत्रों के अनुसार बुलडोजर चुनावी ड्यूटी के लिए बुक किए गए हैं। निर्माण कार्यों के दौरान बुलडोजर के लिए 1000 से लेकर 1500 प्रति घंटे की बुकिंग होती है। वहीं, चुनावी माहौल में डिमांड बढ़ने के बाद बुलडोजर मालिक नेताओं से 5000 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से बुकिंग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:HOT सीट अंबाला कैंट… खुद को CM फेस बताने वाले अनिल विज की राह आसान नहीं, गुटबाजी से किसे फायदा?
सभी दलों के नेताओं में बुलडोजर की अधिक डिमांड है। बुलडोजर के जरिए फूल बरसाने का काम नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं। जेसीबी मशीनों के कारण प्रचार की शैली बदल चुकी है। नेता बाजारों में बुलडोजर रैलियां तक निकाल रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भी कुछ नेता बुलडोजर पर दिखे थे। जिसके बाद लगभग सभी जेसीबी मशीनों की बुकिंग वोटिंग तक हो चुकी है। कुछ बुलडोजर मालिक ड्राइवर ही नहीं, ऐसे लोग भी बुकिंग के साथ मुहैया करवाते हैं, जो नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फूल बरसा सकें।
दूसरे राज्यों से मंगवा रहे बुलडोजर
एक बुलडोजर सप्लायर ने बताया कि उनके पास 10 जेसीबी मशीनें हैं। जो निर्माण कार्यों में जुटी थीं। लेकिन चुनावी माहौल में डिमांड बढ़ने के बाद उनको चुनावी ड्यूटी पर लगा दिया है। जिससे मुनाफा भी पांच गुना तक अधिक हो रहा है। अमूमन बुलडोजर की बुकिंग प्रति घंटा 1000 रुपये होती है। लेकिन माननीय बुलडोजर की कमी के चलते 5000 रुपये प्रति घंटा देने को भी तैयार हैं। राजस्थान से सटे इलाकों में बुलडोजर की डिमांड अधिक है। दूसरे राज्यों से भी बुलडोजर मंगवाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:HOT सीट महम… बलराज कुंडू बने दीपक हुड्डा और बलराम दांगी के लिए बड़ी चुनौती; जानें जाट बहुल सीट का हाल
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
13 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 day agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
7 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
16 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
18 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines