Haryana Assembly Elections: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला ने जुलाना से कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट पर बड़ा हमला बोला है। उनके गोत्र को लेकर एक चुनावी कार्यक्रम में अभय ने टिप्पणी की। अभय ने कहा कि इसका बाप काफी समय पहले यहां से खरखौदा चला गया था। इसे इतनी भी समझ नहीं है कि परिवार में गोत्र का नाम किसके पीछे लिखा जाता है? विनेश को ये समझने की जरूरत है। बता दें कि विनेश फोगाट जुलाना की बहू हैं। उनकी शादी यहां सोमवीर राठी से हुई है। लेकिन शादी के बाद भी नाम के पीछे राठी नहीं लगाने पर अभय ने यह बयान दिया है।
यह भी पढ़ें:HOT सीट तोशाम… भाई-बहन के बीच कांटे का मुकाबला, जाट वोट बंटे तो किसे होगा फायदा?
अभय चौटाला जुलाना से INLD-BSP कैंडिडेट डॉ. सुरेंद्र लाठर के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट पर टिप्पणी की। बता दें कि अभय के बयान के बाद अब विनेश फोगाट के समर्थकों ने एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें दोनों गोत्र लिखे गए हैं। अभय यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि हुड्डा ने कुश्ती के साथ-साथ विनेश की नौकरी भी छुड़वा दी। कांग्रेस बौखला चुकी है, उसके पास चुनावी मैदान में उतारने के लिए कैंडिडेट नहीं है। जुलाना से लड़ रही विनेश अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ-साथ पूरे देश की शान थी।
भाजपा और AAP ने भी उतारे खिलाड़ी
अभय ने कहा कि सभी राजनीतिक दल विनेश को बहन-बेटी मानकर सम्मान देते थे। लेकिन भूपेंद्र हुड्डा ने उसे एक पार्टी की मेंबर बनाकर रख दिया। राजनीति में जो आता है, वह खिलाड़ी नहीं रहता। सबकी सोच अलग होती है। हमने कभी खिलाड़ियों से भेदभाव नहीं किया। अगर कोई खिलाड़ी राजनीति में एंट्री करता है तो वह अपने खेल से खिलवाड़ करता है। बता दें कि कांग्रेस कैंडिडेट विनेश जुलाना सीट के गांव बख्ताखेड़ा में विवाहित हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने कैप्टन योगेश और AAP से WWE रेसलर कविता दलाल मैदान में उतरी हैं। कविता दलाल मालवी गांव की रहने वाली हैं। जो इसी हलके में है। भाजपा से कैप्टन योगेश बैरागी के आने के बाद इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।
यह भी पढ़ें:HOT सीट ऐलनाबाद… अभय चौटाला के सामने गढ़ बचाने की चुनौती, कांग्रेस-BJP प्रत्याशियों ने बिगाड़े समीकरण
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
21 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
7 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
15 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
17 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
19 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines