Haryana Assembly Elections 2024 AAP Strategy: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी के तहत आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने हरियाणा के पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस बैठक में AAP के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी रैलियां करेगी, जिसमें सुनीता केजरीवाल, संदीप पाठक और भगवंत मान जैसे तमाम प्रमुख बड़े चेहरे पहुंचेंगे। यह बैठक दिल्ली में आम आदमी पार्टी के ऑफिस में आयोजित की गई।
हरियाणा के लोगों से करेंगे संवाद
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक के साथ हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की गई। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में जनसंवाद शुरू कर दिया है। जिसके तहत आम आदमी पार्टी की टीम हरियाणा के हर गांव और शहर के हर वार्ड में जा रही है। लोगों से संवाद कर रही है, उनकी समस्याओं की जानकारी ले रही है और उनको कैसे हल किया जा सके उसके लिए उपाय सोचे जा रहे हैं।
बताएंगे दिल्ली और पंजाब के बेहतरीन काम
उन्होंने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से हरियाणा के लोगों को दिल्ली और पंजाब के बेहतरीन काम बताए जा रहे हैं। जनता के साथ किस प्रकार हरियाणा के भ्रष्टाचार को खत्म करें, किस प्रकार हरियाणा की शिक्षा अच्छी हो, कैसे दिल्ली व पंजाब की तरह बिजली मुफ्त मिले, कैसे बच्चों को रोजगार मिले और कैसे नशा खत्म हो इस सभी मुद्दों पर जनता से चर्चा की जा रही है। आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं में बूथ को मजबूत करने में लगी है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है, गठबंधन का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।
बड़े लेवल पर होगा रैलियों का आयोजन
उन्होंने कहा हमने तय किया है आगामी समय में हम हरियाणा के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में रैलियां करेंगे। रैलियों में राष्ट्रीय नेतृत्व के लोग भी आएंगे और हरियाणा की पूरी लीडरशिप भी आएगी। इसके अलावा हर जिले और विधानसभा में भी बैठकें की जाएगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। आज की बैठक में सभी नेताओं ने अपने अपने विचार रखे, जिसमें बहुत सी अच्छी बातें निकलकर सामने आई। ताकि हरियाणा को बदला जा सके।
यह भी पढ़ें: पंजाब की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में जुटे CM मान, पूर्व आर्थिक सलाहकार से की मुलाकात
अरविंद केजरीवाल की विचारधारा
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में 90 दिन बचे हैं। आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पूरी विस्तृत चर्चा की गई कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए किस तरीके के अभियान करेंगे और कैसे एक एक बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे। ताकि अरविंद केजरीवाल की विचारधारा को मानने वाले लोगों को वोट में बदला जा सके। बैठक में अलग अलग तरह के अभियानों पर चर्चा की गई है कि कौन सा अभियान किस समय पर चलाया जाएगा।
एक एक बूथ पर मजबूत पकड़
उन्होंने कहा कि बैठक में आने वाले समय में अलग अलग लोकसभा में रैलियां के लिए योजना बनाई गई है। उन रैलियों में सुनीता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल, संदीप पाठक और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसे तमाम आम आदमी पार्टी के प्रमुख बड़े चेहरे हरियाणा पहुंचेंगे। हरियाणा के हर व्यक्ति तक अरविंद केजरीवाल की विचारधारा का संदेश पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आम आदमी पार्टी हर विधानसभा में एक एक बूथ पर मजबूत टीम तैयार कर रही है। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी और हरियाणा में आम आदमी का राज स्थापित करेगी।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
17 hrs agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
6 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
7 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
8 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines