Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। अब विधानसभा चुनाव पर संकट मंडरा रहा है। इसे लेकर भाजपा और इनेलो ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है और उन्होंने एक अक्टूबर को होने वाले मतदान की तारीख को बदलने की मांग की। आइए जानते हैं कि चुनाव की डेट बदलने की क्यों उठी मांग?
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखकर मतदान की डेट आगे बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार हरियाणा में चुनाव प्रक्रिया 5 सितंबर 2024 से शुरू होगी और एक अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
यह भी पढ़ें : क्या हरियाणा चुनाव में AAP-सपा से गठबंधन करेगी कांग्रेस? भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही ये बड़ी बात
जानें क्या बोले अभय चौटाला?
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वोटिंग से पहले दो राजपत्रित छुट्टियां हैं। 28 सितंबर को शनिवार और 29 सितंबर 2024 को रविवार है। एक अक्टूबर को भी मतदान के लिए अवकाश है और उसके बाद भी दो दिन की छुट्टियां हैं। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और 3 अक्टूबर 2024 को महाराजा अग्रसेन जयंती है। हालांकि, इस बीच 30 सितंबर को सिर्फ एक दिन वर्किंग डे है। ऐसे में लोग छुट्टी पर घूमने जा सकते हैं, जिससे निश्चित रूप से मतदान प्रभावित होगा। ऐसे में मतदान प्रतिशत में 15 से 20 प्रतिशत की कमी होने की संभावना है। हरियाणा में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए उन्होंने वोटिंग की तारीख एक या दो सप्ताह आगे बढ़ाने की मांग की।
यह भी पढ़ें : मैं लड़ूंगा और कांग्रेस जीतेगी… हरियाणा चुनाव को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने किए बड़े दावे
बीजेपी ने भी लिखा पत्र
हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने भी चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी। उन्होंने वोटिंग तारीख बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन एक अक्टूबर से पहले और बाद में कई छुट्टियां पड़ रही हैं, जिससे मतदान कम हो सकता है। ऐसे में इस डेट को बदल दिया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
17 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines