हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हरियाणा में BJP सरकार से कितने खुश हैं लोग? क्या बढ़ेंगी INDIA की सीटें, जानें क्या कहता है सर्वे

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। इस बीच चुनाव से पहले एक सर्वे सामने आया है जिसमें हरियाणा सरकार के कामकाज से कितने लोग खुश है? सीएम सैनी का कार्यकाल कैसा रहा? ऐसे तमाम सवाल पूछे गए? आइये जानते हैं क्या कहते हैं सर्वे के नतीजे?

विज्ञापन
Haryana Assembly Election survey

Haryana Assembly Election survey: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। 1 अक्टूबर को प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। वहीं मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा जेजेपी, इनेलो और आम आदमी जैसी पार्टियां भी खेल बिगाड़ने में माहिर है। प्रदेश में पिछले 10 सालों से बीजेपी सत्ता में काबिज है। प्रदेश में बेरोजगारी, किसान आंदोलन, एमएसपी गारंटी और अग्निवीर योजना बड़ा मुद्दा है। इस बीच एक सर्वे सामने आया है जिसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं और बीजेपी की चिंताएं बढ़ाने वाले हैं।

इंडिया टुडे सी वोटर के सर्वे के अनुसार प्रदेश की 44 फीसदी जनता राज्य की बीजेपी सरकार के कामकाज से अंसतुष्ट है। जबकि 27 प्रतिशत लोग प्रदेश की सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। वहीं सीएम सैनी के कामकाज को लेकर पूछे गए सवाल पर भी चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। सीएम सैनी के कामकाज से 22 प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं। जबकि 19 फीसदी ने उनके कामकाज को औसत बताया है। जबकि राज्य की 40 प्रतिशत आबादी सीएम सैनी के कामकाज से नाखुश हैं।

विधायकों-सांसदों से कितने लोग संतुष्ट

सी वोटर के सर्वे में सांसदों के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस सवाल पर 38 फीसदी सांसदों ने कहा कि वे सांसदों के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। वहीं 21 फीसदी ने उनके कामकाज को ठीक ठाक बताया है। वहीं हरियाणा के विधायकों के कामकाज को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो इसमें 40 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे असंतुष्ट हैं। जबकि 33 प्रतिशत लोग विधायकों के काम से संतुष्ट हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः BJP सांसद-मंत्रियों के रिश्तेदारों को भी टिकट की आस, हरियाणा में मां-बेटी और भांजे ठोक रहे दावेदारी

प्रधानमंत्री पद पर पहली पंसद कौन

वहीं बात करें मुद्दों की तो 45 फीसदी लोगों की नजर में बेरोजगारी सबसे बड़ मुद्दा है। तीन प्रतिशत लोग भ्रष्टाचार, 13 प्रतिशत लोग विकास और 14 प्रतिशत लोग महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा मानते हैं। सर्वे के अनुसार हरियाणा की 51 प्रतिशत जनता नरेंद्र मोदी को बतौर प्रधानमंत्री देखना चाहती है जबकि 41 प्रतिशत लोग राहुल गांधी को भी इस पद पर देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः महम कांड: हरियाणा का वो उपचुनाव, जिसका घोषित नहीं हुआ था नतीजा; खूनी संघर्ष में गई थी 10 लोगों की जान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola