Meham Assembly Seat Result 2024: हरियाणा के रोहतक जिले के एक पूर्व विधायक चर्चा में हैं। महम सीट से इस बार चुनाव हारने वाले बलराज कुंडू ने बेटियों के लिए मुफ्त बस सेवा बंद कर दी है। हरियाणा जनसेवक पार्टी के सुप्रीमो का कहना है कि अब नए विधायक से बसें चलवाएं। चुनाव हारने के बाद उनका गुस्सा साफ दिख रहा है। कुंडू ने हार के बाद अपने समर्थकों की मीटिंग बुलाई थी। जिसमें इलाके में हार के बाद मंथन किया गया।
समर्थकों ने कहा कि कुंडू ने अपने इलाके में फ्री बसें चलवाईं। इसके बाद भी लोगों ने वोट नहीं दिए। समर्थकों ने एक सुर में कहा कि अब स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बेटियों को फ्री ले जाने वाली बसों को बंद किया जाए। समाजसेवा का कुंडू को गलत नतीजा मिला है। जिसके बाद सभी 18 बसों को बंद करने का फैसला लिया गया।
यह भी पढ़ें:वो 13 सीटें, जहां जीत का अंतर रहा 2 फीसदी से भी कम; कांग्रेस या बीजेपी… जानें किसे मिला फायदा?
बलराज कुंडू के महम इलाके से रोहतक शहर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए ये बसें चल रही थीं। बेटियों को सुबह घर से बसें लेकर जाती थीं। शाम को बेटियों को वापस घर छोड़ती थीं। कुंडू ने कहा कि हार के बाद उनका मन दुखी है। उन्होंने समाजसेवा को राजनीति के लिए नहीं चुना था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब नए विधायक ही बेटियों के लिए बसें चलवाएं। बता दें कि ये बसें 2017-2018 में शुरू की गई थीं। शुरू में 8 बसें शुरू हुईं, बाद में इनकी संख्या 18 कर दी गईं। ये महम हलके के 42 गांवों को कवर करती थीं। इस बार महम सीट से कांग्रेस के बलराम दांगी जीते हैं। जिनके पिता का वोटिंग के दिन कुंडू से विवाद भी हुआ था।
हजारों छात्राओं को मिलता था फायदा
हजारों छात्राएं प्रतिदिन इन बसों के जरिए आती-जाती थीं। जिसके लिए कोई फीस नहीं ली जाती थी। बसें शुरू करने का मकसद बेटियों की सुरक्षा था। रोहतक से 30-40 किलोमीटर दूर गांवों में ये बसें चलती थीं। एक बस रोजाना 100KM का सफर तय करती थी। बसें बंद होने के बाद अब छात्राओं को दूसरी सरकारी बसों या ऑटो का सहारा लेकर रोहतक आना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:देवीलाल के पोते हारे, भजनलाल का गढ़ ढहा… हरियाणा चुनाव में बड़े सियासी परिवारों का कैसा रहा हाल?
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
13 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines