Haryana Assembly Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस में लगातार भीतरघात और गुटबाजी की बातें सामने आ रही हैं। पार्टी को लग रहा था कि इस बार नैया पार लग जाएगी। तमाम एग्जिट पोल्स में भी कांग्रेस की सरकार दिखाई गई थी। अब बड़ी बात सामने आई है। सिरसा से कांग्रेस की सांसद कुमारी शैलजा की नाराजगी का असर उनके गांव में भी दिखा है। सैलजा के गांव में हर बूथ पर कांग्रेस पिछड़ी है। यह दावा सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किया गया है। कई पोस्ट इसको लेकर अपलोड की गई हैं। शैलजा के बूथ और गांव में लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पिछड़ गई थी। इस बार शैलजा के गांव प्रभुवाला में कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी प्रत्याशी को दोगुने से अधिक वोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें:बलराज कुंडू जैसे एक और प्रत्याशी… चुनाव हारते ही बंद की रसोई, रोजाना पांच रुपये में खिला रहे थे खाना
हरियाणा में कांग्रेस हार को लेकर समीक्षा कर रही है। पार्टी सत्ता में क्यों नहीं आई, इसको लेकर कमेटी गठित करने की बात कही गई है? चुनाव आयोग ने अब शैलजा के गांव प्रभुवाला के आंकड़े पेश किए हैं। जिसमें साफ-साफ भीतरघात दिख रहा है। सैलजा का गांव प्रभुवाला उकलाना विधानसभा में आता है। वहीं, शैलजा का नाम हिसार विधानसभा सीट की मतदाता सूची में दर्ज है। कांग्रेस ने हिसार से रामनिवास राड़ा को टिकट दिया था। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने जीत दर्ज की है। शैलजा ने बूथ नंबर 111 पर वोटिंग की थी। उनके साथ पार्टी के प्रत्याशी भी आए थे। इस बूथ पर कांग्रेस पिछड़ गई। शैलजा के बूथ पर 615 वोट पड़े, जिसमें कांग्रेस को सिर्फ 58 वोट मिले।
हिसार में बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी का मुकाबला
कमल गुप्ता को इस बूथ पर 64 और सावित्री जिंदल को 348 वोट मिले। 145 वोट नोटा और अन्य को मिले। उधर, शैलजा के गांव प्रभुवाला में बीजेपी के अनूप धानक जीतकर निकले। कांग्रेस के नरेश सेलवाल यहां से हारे। हालांकि नरेश सीट से चुनाव जीत गए, लेकिन शैलजा के गांव से उनको निराशा हाथ लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी के अनूप धानक को प्रभुवाला में 1889 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के नरेश सेलवाल को 906 ही वोट मिले, इस लिहाज से बीजेपी दोगुने से अधिक वोटों से जीती। सैलजा का घर हिसार जिले में है। जहां विधानसभा की कुल 7 सीटों में बीजेपी 3 पर जीत पाई। 3 सीटों पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय को जीत हासिल हुई है।
यह भी पढ़ें:नतीजों के बाद कांग्रेस में रार तेज; समीक्षा बैठक से हुड्डा-उदयभान गायब; राहुल गांधी ने बताई हार की ये वजह
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
20 hrs agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
8 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines