Ram Rahim And Haryana Election Result : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक भाजपा बहुमत के साथ जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। भगवा दल राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 25 पर जीत चुकी है और 25 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस के खाते में 19 सीटें आ चुकी हैं और पार्टी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस तरह से भाजपा हरियाणा में चुनावी हैट्रिक लगाती दिख रही है। लेकिन, इस बीच एक सवाल यह उठ रहा है कि भाजपा की इस जीत में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह की कितनी भूमिका रही।
सत्संग में दिया गया भाजपा के लिए संदेश
राम रहीम को मतदान से ठीक पहले पैरोल मिली थी। ध्यान रहे कि उसकी हरियाणा और पंजाब में अच्छी पकड़ मानी जाती है। उसके जेल से बाहर आने के साथ ही अटकलें लगने लगी थीं कि वह विधानसभा चुनाव पर असर डाल सकता है। राज्य के 6 जिलों में उसके समर्थकों की संख्या अच्छी-खासी है। रिपोर्ट्स के अनुसार मतदान से कुछ दिन पहले ही डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में सत्संग हुआ था जिसमें अनुयायियों को भाजपा के पक्ष में वोट करने का संदेश दिया गया था। लेकिन, यह संदेश खुले तौर पर नहीं दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक डेरा के अधिकारी सभा में शामिल लोगों के पास गए और उनसे यह बात कही।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में उलटफेर के 5 कारण, हारी बाजी कैसे जीत गई BJP?
भाजपा को पहले भी सपोर्ट कर चुका डेरा
उल्लेखनीय है राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा बीते समय में भी विभिन्न राजनीतिक दलों को सपोर्ट करता रहा है। खास तौर पर भाजपा के लिए उसका रुख हमेशा समर्थन वाला देखने को मिला है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा ने खुले तौर पर भाजपा का सपोर्ट किया था। साल 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी इसने भाजपा के लिए कैंपेनिंग की थी। साल 2015 में ही बिहार में भी विधानसभा चुनाव हुए ते और इसमें भी इसने भाजपा के सपोर्ट में कैंपेन चलाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार चुनाव में डेरा के लगभग 3000 से ज्यादा समर्थकों ने भाजपा के लिए बिहार में प्रचार अभियान चलाया था।
ये भी पढ़ें: हरियाणा के मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस ने किया क्लीन स्वीप
संबंधित खबरें
हरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
1 day ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
4 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
5 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
6 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines