Captain Ajay Singh Yadav Resign: हरियाणा में विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता रहे कप्तान अजय सिंह यादव ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, विधानसभा चुनाव में हार के बाद अजय यादव ने कई सवाल उठाए हैं। अजय सिंह यादव कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे रेवाड़ी विधानसभा सीट से कई बार विधायक भी रहे हैं। कैप्टन यादव ने अपने इस्तीफे की पुष्टि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर की है। उन्होंने लिखा है कि मैं AICC OBC विभाग के अध्यक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मैंने अपना रिजाइन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:बलराज कुंडू जैसे एक और प्रत्याशी… चुनाव हारते ही बंद की रसोई, रोजाना पांच रुपये में खिला रहे थे खाना
वहीं, अपनी पोस्ट को उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को टैग भी किया है। यादव ने आगे लिखा कि रिजाइन करने का निर्णय वास्तव में मेरे लिए कठिन था। मेरे परिवार को कांग्रेस पार्टी से 70 सालों से जुड़ाव रहा है। मेरे पिता स्वर्गीय अभय राम 1952 में पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। मैंने भी अपनी पारिवारिक परंपरा का निर्वहन किया। लेकिन सोनिया गांधी के अध्यक्ष हटने के बाद उनके साथ खराब से खराब व्यवहार किया गया। मेरा अब पार्टी हाईकमान से मोहभंग हो चुका है।
हार के गिनवा चुके थे कारण
आपको बता दें कि अजय सिंह यादव को बड़ा ओबीसी नेता माना जाता है। लेकिन पार्टी में लगातार अनदेखी की वजह से वे अब इस्तीफा दे चुके हैं। बताया ये भी जा रहा है कि उनकी प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान से अनबन चल रही थी। इनकी कार्यशैली से वे खुश नहीं थे। हरियाणा में कांग्रेस की हार के पीछे वे गुटबाजी को वजह बता चुके थे। उन्होंने कहा था कि जिस प्रकार जनादेश से पहले ही सीएम पद को लेकर लड़ाई शुरू हुई, उससे कांग्रेस से मतदाता छिटके। यह एक बड़ी गलती थी। वहीं, उन्होंने कांग्रेस नेता मामन खान के बयान को भी गलत बताया था। मामन खान के बयान को उन्होंने समुदाय विशेष के खिलाफ बताया था।
यह भी पढ़ें:श्रुति चौधरी कौन? पूर्व CM बंसीलाल की राजनीतिक विरासत को संभाला, नायब सरकार में बनीं मंत्री
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
1 day agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
4 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
4 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
5 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
13 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
15 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
17 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines