Haryana Assembly Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उम्मीदों के मुताबिक नतीजे नहीं मिले। पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। चुनावी नतीजे आते ही सहयोगी दल कांग्रेस पर हमलावर हो गए। जिसके बाद पार्टी के भीतर छिड़ी रार और तेज हो गई है। हार के क्या कारण रहे? इस पर मंथन के लिए पार्टी ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर समीक्षा बैठक बुलाई थी। जिसमें राहुल गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को तलब किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस ने हुड्डा को चुनाव में फ्री हैंड दिया था। हुड्डा के कहने से 89 में से 72 टिकट दिए गए थे। लेकिन हुड्डा चुनाव नहीं जितवा सके। हुड्डा और उदयभान दोनों नेता समीक्षा बैठक से गायब रहे। हालांकि न्यूज24 इसकी पुष्टि नहीं करता।
मतभेदों की वजह से लुटिया डूबी
बताया जा रहा है कि दोनों की गैरमौजूदगी राहुल गांधी को नागवार गुजरी! राहुल गांधी ने कहा कि कुछ लोगों ने अपने निजी हितों को पार्टी हितों से अधिक तवज्जो दी। सूत्रों के मुताबिक हार के क्या कारण रहे? इसको लेकर पार्टी की ओर से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की जाएगी। समीक्षा बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक अजय माकन ने कहा कि एग्जिट पोल और एग्जेक्ट रिजल्ट में जमीन-आसमान का अंतर है। चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर भी पार्टी में मतभेद दिख रहे हैं। सभी चीजों पर मंथन किया गया है। चुनावी परिणाम खराब क्यों रहे? सब चीजों पर चर्चा हुई है। मतभेद की बात को लेकर पार्टी कार्रवाई कर सकती है।
यह भी पढ़ें:चुनाव हारने पर उतारा गुस्सा, बेटियों के लिए फ्री 18 बसें की बंद… पूर्व विधायक का तंज-नए MLA से चलवाओ बस
बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत से अधिक सीटें मिलने की उम्मीद थी। हुआ इसका उल्टा। कांग्रेस 37 सीटों पर सिमट गई और बीजेपी पिछली बार के बजाय अधिक सीटें जीत गई। बीजेपी को 48 सीटें मिलीं। पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। चुनाव से पहले हुड्डा और कुमारी शैलजा में कलह देखने को मिली थी। क्या शीर्ष नेताओं के बीच सीएम पद को लेकर मची कलह से नुकसान हुआ? इन सब चीजों पर अब कांग्रेस मंथन कर रही है। क्या गलत टिकट दिए गए? समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन जैसे मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा की गई है।
शैलजा-सुरजेवाला समर्थकों को कम टिकट मिले
बता दें कि हरियाणा चुनाव में कुछ ही टिकट कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला के समर्थकों को दिए गए थे। हाईकमान ने अपने स्तर पर भी टिकट बांटे थे। बताया जा रहा है कि हुड्डा के करीबी 3 बागियों की वजह से हाईकमान के उम्मीदवारों को भी हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा में चुनावी विश्लेषक भी मानकर चल रहे थे कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। बैठक में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन आदि नेता भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:BJP की नई सरकार में कौन-कौन बनेंगे मंत्री? इन दलित, जाट और ब्राह्मण चेहरों पर हो रही चर्चा
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
8 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines