Haryana Assembly Election Result Analysis: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले रहे। कांग्रेस की हार हुई, बीजेपी की जीत। सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखा था। एग्जिट पोल गलत साबित हुए। जवान, किसान और पहलवान के मुद्दे पर चुनाव में उतरी कांग्रेस पिछली बार से 7 सीटें अधिक ले गईं। CSDS सर्वे के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस दोनों को 36 बिरादरी के वोट मिले। बीजेपी को इस बार ब्राह्मण, राजपूत, गैर जाट ओबीसी और पंजाबी-खत्री के वोट एकमुश्त मिले। कांग्रेस को जाट, गुर्जर, जाटव, मुस्लिम और सिखों के वोट ज्यादा मिले। गैर जाट वोट बीजेपी की ओर झुक गए। सिर्फ 3 फीसदी वोट बढ़ने से ही बीजेपी को 8 सीटों का फायदा हो गया।
मुख्य लड़ाई कांग्रेस-बीजेपी में रही
कांग्रेस-बीजेपी में लड़ाई रही। अधिक नुकसान INLD-BSP और JJP-ASP गठबंधन का हुआ। इनेलो के जाट वोटर बीजेपी और कांग्रेस में बंट गए। 28 फीसदी जाटों ने बीजेपी और 53 फीसदी जाटों ने कांग्रेस को वोट दिया। इनेलो को 6 फीसदी जाटों के वोट मिले। वहीं, बीएसपी के समर्थक 50 फीसदी जाटव वोटरों का झुकाव कांग्रेस की ओर हुआ। 35 फीसदी वोट बीजेपी को मिले। इनेलो-बीएसपी को सिर्फ 6 फीसदी वोट ही मिले। पूरे दलित समुदाय की बात की जाए तो 47 फीसदी वोट बीजेपी, 33 फीसदी कांग्रेस और 8 फीसदी इनेलो गठबंधन को मिले। 13 फीसदी का झुकाव जेजेपी-एएसपी और निर्दलीयों की ओर रहा।
यह भी पढ़ें:नतीजों के बाद कांग्रेस में रार तेज; समीक्षा बैठक से हुड्डा-उदयभान गायब; राहुल गांधी ने बताई हार की ये वजह
सवर्ण वोटर बीजेपी के साथ गए। 51 प्रतिशत बाह्मण बीजेपी और 31 फीसदी कांग्रेस के साथ दिखे। राजपूत और दूसरी अगड़ी जातियों ने 59 फीसदी वोट बीजेपी और 22 फीसदी वोट कांग्रेस को दिए। इनेलो-बीएसपी को 18 और अन्य दलों को 19 फीसदी वोट अगड़ी जातियों के मिले। पंजाबी बिरादरी का लाभ भाजपा को मनोहर लाल की वजह से मिला। इस बार 68 फीसदी पंजाबी वोट बीजेपी, 18 फीसदी कांग्रेस को मिले।
59 फीसदी मुस्लिम कांग्रेस के साथ आए
मुस्लिम समुदाय के 59 फीसदी वोट कांग्रेस, 7 फीसदी बीजेपी और सिर्फ 3 फीसदी बीएसपी-इनेलो को मिले। 31 फीसदी निर्दलीयों व अन्य दलों को मिले। वहीं, सिखों के 47 फीसदी वोट कांग्रेस, 21 फीसदी वोट बीजेपी और 17 फीसदी इनेलो-बीएसपी को मिले। 15 फीसदी का झुकाव दूसर दलों की तरफ रहा। कांग्रेस को 44 फीसदी गुर्जरों ने वोट दिया, जबकि बीजेपी के साथ 37 प्रतिशत गुर्जर गए।
यह भी पढ़ें:चुनाव हारने पर उतारा गुस्सा, बेटियों के लिए फ्री 18 बसें की बंद… पूर्व विधायक का तंज-नए MLA से चलवाओ बस
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
11 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines