Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर वोटिंग होनी है। प्रदेश में 90 सीटों के लिए 1031 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव में कुल 2 करोड़ 3 लाख 54 हजार 350 मतदाता अपने मताधिकार इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग के लिए 20 हजार 600 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी 90 सीटों पर मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस, आप, जेजेपी-एएसपी और इनेलो-बसपा गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। आप, बीजेपी और कांग्रेस सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के साथ होगी। ऐसे में आइये जानते हैं हरियाणा चुनाव 2024 की वो 10 बड़ी बातें जो इसको पिछले चुनाव से अलग बनाती है।
1. विधानसभा चुनाव के लिए कई सप्ताह तक चले चुनाव प्रचार के बाद आखिरकार आज परीक्षा की घड़ी आ गई है। मतदाता सभी प्रत्याशियों को कसौटी पर कसने की कोशिश करेंगे। आज 1031 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा।
2. 2024 के विधानसभा चुनाव में 18 लाख नए मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
3. 2019 का चुनाव से पहले इनेलो में राजनीतिक वर्चस्व को लेकर संघर्ष हुआ। परिणामस्वरूप अजय चौटाला ने अलग पार्टी बनाई। पहले ही चुनाव में 10 सीटें जीतकर किंगमेकर की भूमिका में आए। इसके बाद बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई।
4. 2019 की तुलना में 2024 के चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या में कमी आई है। इस चुनाव के लिए कुल 101 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं।
5. प्रदेश में अगर भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब होती है तो यह तिलिस्म टूट जाएगा कि कोई पार्टी 2 से अधिक बार सरकार नहीं बना सकती है।
6. कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान किसान, पहलवान, जवान को मुद्दा बनाया। अग्निवीर योजनाओं से नाराज युवाओं के सहानुभूति वोट बीजेपी को मिल सकते हैं।
7. 2019 के चुनाव में बीजेपी के सीएम पद का चेहरा मनोहरलाल खट्टर थे, तो 2024 के चुनाव में पार्टी ने नायब सिंह सैनी को सीएम उम्मीदवार घोषित किया है।
8. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी पहली बार सभी 90 सीटों पर मैदान में हैं। जबकि पिछली बार पार्टी ने अकेले ही चुनाव लड़ा था।
9. भाजपा ने इस चुनाव में मिर्चपुर और गोहाना कांड को मुद्दा बनाया जबकि कांग्रेस ने फैमिली आईडी, प्राॅपर्टी आईडी, किसान, जवान और पहलवान को मुद्दा बनाया है।
10. हरियाणा में इनेलो पिछले 20 साल से सत्ता से बाहर है, लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट शेयर भी डाउन हुआ। ऐसे में जजपा वजूद की लड़ाई लड़ रही है।
ये भी पढ़ेंः Haryana Election: चुनाव पर कितना असर डालेगी राम रहीम की रिहाई? 24 सीटों पर ‘खेल’ कर सकते हैं समर्थक!
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines