हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Haryana Assembly Election: 90 सीटें, 1031 प्रत्याशी, 2 करोड़ से ज्यादा वोटर्स; जानें आज वोटिंग की तैयारी कैसी?

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के रण में आज 1031 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। 90 सीटों पर आज वोटिंग होगी और 2 करोड़ से ज्यादा वोटर्स मतदान करेंगे। मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस, जजपा और इनेलो के बीच में हैं।

विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

Haryana Assembly Election 2024: हहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान आज हैं। प्रदेश की 90 सीटों से 1031 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं और 2 करोड़ से ज्यादा वोटर्स मतदान करने के लिए तैयार हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को आएंगे। कांग्रेस और भाजपा के अलावा इस बार जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और आम आदमी पार्टी (AAP) भी चुनावी रण में हैं।

कांग्रेस इस बार CPIM के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। CPIM को कांग्रेस ने एक सीट दी है। जजपा ने सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (ASP) के साथ गठबंधन किया है। इनेलो ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठबंधन किया हुआ है। चारों बड़ी पार्टियां अपनी सरकार बनाने के लिए चुनावी रण में बिसात बिछाए हुए हैं। आज मतदान के बाद 8 अक्टूबर को पता चल जाएगा कि हरियाणा का ताज किसके सिर सजेगा?

 

2 करोड़ से ज्यादा वोटर्स और 1031 प्रत्याशी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रण में इस बार 1031 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 930 पुरुष प्रत्याशी, 101 महिला प्रत्याशी, 462 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में भी 421 पुरुष और 41 महिला प्रत्याशी हैं। आज करी 2.03 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। इनमें करीब 1.07 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। करीब 95 लाख महिला वोटर्स हैं। 467 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। करीब 5.24 लाख यंग वोटर्स हैं।

विज्ञापन

1.49 लाख दिव्यांग वोटर्स हैं। इनमें भी 93.5 हजार पुरुष मतदाता, 55.5 हजार महिला मतदाता और 6 थर्ड जेंडर मतदाना हैं। 85 साल से अधिक उम्र के 2.31 लाख वोटर्स हैं। इनमें भी 89.9 हजार पुरुष मतदाता हैं। 1.41 लाख महिला मतदाता हैं। 100 साल से अधिक उम्र के 8821 वोटर्स हैं। इनमें 3283 पुरुष मतदाता हैं और 5538 महिला मतदाता हैं। 1.09 लाख सर्विस वोटर्स हैं। इनमें 1.04 लाख पुरुष और 4791 महिलाएं शामिल हैं।

 

20 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ और कड़ी सुरक्षा

हरियाणा विधानसभा चुनाव मतदान के लिए इस साल 10495 जगहों पर 20629 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। शहरों में 7132 मतदान केंद्र हैं। गांवों में 13497 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 125 मतदान केंद्रों का संचालन महिलाएं करेंगी। 92 मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी दिव्यांगों को सौंपी गई है। हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर खुद फील्ड में हैं। पूरे हरियाणा में सुरक्षा बलों की 225 कंपनियां चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।

विज्ञापन

30 हजार पुलिस जवान, 21 हजार होमगार्ड, 11 हजार स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) आज मतदान की निगरानी करेंगे। अकेले नूंह में सुरक्षा बलों की 13 कंपनियां तैना हैं। 211 नाके राज्य के अंदर और 13 नाके बॉर्डर पर लगे हैं। बूथों पर इस बार पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है। पोलिंग बूथों पर CCTV कैमरे लगे हैं, जिनकी निगरानी के लिए ECI के चंडीगढ़ ऑफिस में कंट्रोल रूम बना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola