Haryana Assembly Election 2024: पेरिस ओलंपिक में फाइनल से पहले डिस्क्वालिफाई होने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट एक बार फिर चर्चा में है। हार के बाद जब विनेश भारत पहुंची तो एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा रोड शो के दौरान विनेश के साथ नजर आए। इसके बाद ये ही ये कयास लग रहे हैं कि विनेश कांग्रेस में शामिल होकर इस बार विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा सकती है।
विनेश फोगाट ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी से मुलाकात की। जिसके बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकती है। ऐसे में अफवाहों के बीच हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी बयान दिया है। हुड्डा से पूछा गया कि क्या विनेश कांग्रेस जाॅइन करने वाली है? इस पर उन्होंने कहा कि यह एक काल्पनिक सवाल है। खिलाड़ी किसी पार्टी के नहीं बल्कि पूरे देश के होते हैं। अगर कोई हमारी पार्टी में शामिल होगा तो सभी को पता चल जाएगा।
कोई भी पार्टी में आता है तो हम उनका स्वागत करेंगे
हरियाणा के पूर्व सीएम ने आगे कहा कि जो कोई पार्टी में आता है तो हम उनका स्वागत करते हैं। आना या न आना उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। वे हमारे देश की खिलाड़ी है लेकिन उनके साथ न्याय नहीं हुआ। उन्हें पूरा सम्मान मिलना चाहिए। विनेश फोगाट को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में BJP सरकार से कितने खुश हैं लोग? क्या बढ़ेंगी INDIA की सीटें, जानें क्या कहता है सर्वे
विनेश को स्वर्ण पदक सम्मान मिलना चाहिए था
कांग्रेस सांसद हुड्डा ने विनेश को स्वर्ण पदक दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मैंने पहले कहा था विनेश को सही सम्मान मिलना चाहिए जो स्वर्ण पदक विजेता को दिया जाता है। उन्हें वह सम्मान नहीं दिया गया। सरकार ने उनके लिए रजत पदक सम्मान की घोषणा की। हुड्डा ने आगे कहा कि जैसे सचिन तेंदुलकर का राज्यसभा भेजा गया था वैसे ही विनेश फोगाट को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाना चाहिए।
बता दें कि शुक्रवार रात को दिल्ली में विनेश फोगाट ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा भी साथ में थे।
ये भी पढ़ेंः मैं लड़ूंगा और कांग्रेस जीतेगी… हरियाणा चुनाव को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने किए बड़े दावे
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
19 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
15 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
17 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
19 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines