Haryana Assembly Election: हरियाणा के पानीपत जिले की समालखा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोक्कर को बड़ा झटका लगा है। उनके खिलाफ पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने सरेंडर नहीं करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने साफ किया है कि या तो छोक्कर बुधवार तक सरेंडर कर दे। नहीं तो पुलिस उनको अरेस्ट कर लेगी। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनसे जुड़े आपराधिक मामले का ट्रायल कोर्ट का रिकॉर्ड न्यायालय में पेश किया।
यह भी पढ़ें:HOT सीट लोहारू… जेपी दलाल और राजबीर फरटिया के बीच सीधा मुकाबला, JJP-INLD किसके बिगाड़ेगी समीकरण?
इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह की ओर से याचिका दाखिल की गई थी। जिसमें दावा किया गया था छोक्कर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। इसके बाद भी ईडी कार्रवाई करने में विफल साबित हुई है। छोक्कर अपने निर्वाचन क्षेत्र में खुले में घूम रहे हैं। इस बार छोक्कर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो चुका है। लेकिन इसके बाद भी बिना किसी गिरफ्तारी के डर के वे इलेक्शन लड़ रहे हैं।
राजनीतिक लाभ दिए जाने के लगे थे आरोप
याचिकाकर्ता ने कोर्ट में हवाला दिया था कि पुलिस और ईडी ने उनके बारे में पता न होने की बात कही है। अधिकारी कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं। वे आरोपी के साथ मिले हुए हैं। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को मामले में ईडी को कार्रवाई करने के आदेश देने की मांग की थी। सरकार और ईडी आरोपी विधायक को रसूख के चलते राजनीतिक लाभ दे रहे हैं, यह आरोप भी याचिकाकर्ता ने लगाया था।
गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। 8 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी छोक्कर के लिए हाई कोर्ट के आदेश बड़ा झटका माने जा रहे हैं। बता दें कि ईडी ने मामले में धर्म सिंह छोक्कर के बेटों के खिलाफ भी जांच की थी।
यह भी पढ़ें:बेटे-बेटियों को जीत दिलाने के लिए पसीना बहा रहे ये दिग्गज, हरियाणा की इन सीटों पर कांटे का मुकाबला
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines