Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद कांग्रेस लगातार मंथन कर रही है। दिल्ली में तीसरी बार केंद्रीय स्तर पर बनाई गई कमेटी की मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में पहली बार हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया शामिल हुए हैं। दीपक बाबरिया ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन कुछ मैसेज सुबह ही उनको मिले थे। जिसमें बताया गया था कि कुछ सीटों पर धांधली हुई है। ये मैसेज उन्होंने उसी समय प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को भेजे थे। बाबरिया ने कहा कि मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। 10-15 सीटें ऐसी रहीं, जिन पर गलत उम्मीदवारों को टिकट दिए गए।
4 एजेंडों पर चर्चा
बताया जा रहा है कि मीटिंग में कांग्रेस ने चार मुख्य एजेंडों पर भी चर्चा की है। ये मुद्दे बीजेपी ने हरियाणा के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी उठाए थे। इनमें प्रमुख तौर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नारा ‘बटोगे तो कटोगे’ भी शामिल है। कांग्रेस ने हार के कारणों पर मंथन करने के लिए जो कमेटी बनाई है, उसके कन्वीनर की जिम्मेदारी केसी भाटिया को दी गई है। वे भी मीटिंग में शामिल रहे। मीटिंग से पहले बातचीत में उन्होंने स्वीकार किया कि न्यायालय में कुछ मुद्दों को लेकर उन लोगों ने अपील की है।
यह भी पढ़ें:‘उनसे बात करेंगे…’, ममता बनर्जी के इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व की पेशकश पर क्या बोले संजय राउत?
इन 16 याचिकाओं पर भी चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में धर्म के आधार पर वोट मांगने, ईवीएम में 99 फीसदी बैटरी, चुनाव में खर्च आदि मुद्दे भी उठे हैं। हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने बैठक से पहले कहा था कि इंडिया गठबंधन को लेकर गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। कांग्रेस और एलायंस के दूसरे दलों में अनबन नहीं है।
खरगे ने हार के बताए दो कारण
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी दिल्ली में CWC की मीटिंग हुई थी। जिसमें हरियाणा पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की थी। खरगे ने हार के कारण नेताओं की बयानबाजी और एकता में कमी बताए थे। उन्होंने सुझाव दिया था कि पार्टी के नेताओं को अनुशासन और एकता से काम करने की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में राहुल गांधी, राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला, रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा के अलावा कई नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस की अगली बैठक 9 दिसंबर को होगी। जिसमें बाबरिया और भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:‘शपथ नहीं लेंगे, EVM पर संदेह…’, उद्धव गुट के विधायकों का सदन से वॉकआउट, महाराष्ट्र में फिर गर्माई सियासत
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines