Haryana Assembly Election Result 2024 : हरियाणा की राजनीति में अब क्या मोड़ आना है यह आज तय हो जाएगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि मतगणना 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। प्रदेश के 22 जिलों में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बादशाहपुर, गुरुग्राम व पटौदी विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र और बाकी 87 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 90 मतगणना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
अग्रवाल ने बताया कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 93 मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की 30 कंपनियां लगाई गई हैं। मतगणना केंद्रों को तीन स्तर की सुरक्षा घेरे में रखा गया है। सबसे अंदरूनी सुरक्षा घेरे में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। उसके बाद राज्य सशस्त्र पुलिस और सबसे बाहरी दायरे में जिला पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। राज्य के सभी मतगणना केंद्रों पर लगभग 12 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में नाके लगाए गए हैं। साथ ही मतगणना के लिए स्थापित किए गए 90 स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
इस तरह रहें रिजल्ट से अपडेट
सबसे पहले 8 बजे पोस्टल बैलेट और इसके आधे घंटे बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी। मतगणना के हर राउंड की सटीक जानकारी समय पर अपलोड की जाए। मतगणना के दिन उम्मीदवारों, उनके अधिकृत प्रतिनिधियों, आरओ/एआरओ और ईसीआई पर्यवेक्षक की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के तहत स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। केंद्रों के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्रों में और उसके आस पास केवल प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे। परिणाम निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://results.eic.in/ पर देख सकेंगे। साथ ही वोटर हेल्पलाइन ऐप पर भी ये सुविधा उपलब्ध रहेगी।
मतगणना से संबंधित किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 0172-1950, कंट्रोल रूम टेलीफोन 0172-2701362 पर संपर्क किया जा सकता है।
रोहतक में कुछ ऐसी है तैयारी
रोहतक जिले की चार विधानसभा सीटों पर मतगणना के लिए 700 पुलिसकर्मियों और 13 पैरामिलिट्री फोर्स की टुकड़ियों को सुरक्षा की जिम्मेवारी दी गई है। काउंटिंग एजेंट के मोबाइल व पेन-कॉपी ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। काउंटिंग सेंटर से 1 किलोमीटर की दूरी से रूट को डाइवर्ट कर दिया जाएगा। एसपी हिमांशु गर्ग ने आम जनता से बिना कारण घर से बाहर न निकलने की अपील भी की है।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
9 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 day agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
4 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
5 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
6 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
8 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines