---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

Haryana Election: वोटिंग से तीन दिन पहले JJP-AAP को बड़ा झटका, एक प्रत्याशी ने BJP तो दूसरे ने ज्वाइन की कांग्रेस

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे, लेकिन वोटिंग से 3 दिन पहले जननायक जनता पार्टी (JJP) और आप को बड़ा झटका लगा है। दो प्रत्याशियों ने पार्टी छोड़ दी है। एक ने बीजेपी तो दूसरे ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।

---विज्ञापन---

Haryana Assembly Election: विधानसभा चुनाव को लिए 5 अक्टूबर को हरियाणा में वोटिंग होनी है। लेकिन वोटिंग से ऐन 3 दिन पहले जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है। जेजेपी के पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट से प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। रघुनाथ कश्यप ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा है। कुछ दिन पहले वे भाजपा से ही जजपा में शामिल हुए थे। जेजेपी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:HOT सीट लोहारू… जेपी दलाल और राजबीर फरटिया के बीच सीधा मुकाबला, JJP-INLD किसके बिगाड़ेगी समीकरण?

---विज्ञापन---

पानीपत शहरी सीट पर भी बीजेपी ने एक दिन पहले कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल को पार्टी में शामिल कर लिया था। ऐसे में अब दोनों सीटों पर पार्टी खुद को मजबूत मानकर चल रही है। रघुनाथ कश्यप ने पिछले चुनाव में भी बीजेपी से टिकट मांगा था। इस बार फिर दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया। जिसके बाद जेजेपी में शामिल हुए थे। जेजेपी ने पानीपत ग्रामीण सीट से उनको कैंडिडेट घोषित किया था।

---विज्ञापन---

नीलोखेड़ी में आप को लगा झटका

नीलोखेड़ी से आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार अमर सिंह ने बड़ा झटका दिया है। अमर सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पार्टी के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में अमर सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें विधिवत रूप से पार्टी का सदस्य बनाया। बाजवा ने कहा कि वे बिना किसी शर्त कांग्रेस में शामिल हुए हैं और कांग्रेस के उम्मीदवार धर्मपाल गोंदर का समर्थन करने का ऐलान किया है। अमर सिंह पिछले 25 साल से गुरु घर से जुड़े हुए हैं। नीलोखेड़ी में सिख मतदाताओं की संख्या 25 हजार है।

अमर सिंह ने कहा कि इस समय हरियाणा में मुकाबला सीधे कांग्रेस और भाजपा के बीच है। इस समय सबसे बड़ा मकसद किसानों, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय करने वाली भाजपा सरकार से निजात पाना है और यह काम केवल कांग्रेस कर सकती है। अगर वे चुनाव लड़ते तो इसका सीधा लाभ भाजपा को होता। उन्होंने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी केवल ढींगरा और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल सेल के चेयरमैन केसी भाटिया की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:HOT सीट सिरसा… गोपाल कांडा और गोकुल सेतिया में कांटे का मुकाबला, HLP-INLD गठबंधन से कितने बदले समीकरण?

First published on: Oct 02, 2024 06:29 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola