Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है। यहां पार्टी के तीन विधायकों रामकरण काला, देवेंद्र सिंह बबली और ईश्वर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। चुनाव की घोषणा के तुंरत बाद JJP के विधायकों का इस्तीफा राज्य की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें 16 अगस्त को ही चुनाव आयोग ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव का एलान किया है। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीट हैं, मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार राज्य में एक ही दिन 1 अक्टूबर को मतदान होगा और इसके बाद 4 अक्टूबर को यहां मतगणना होगी।
2 दिन में 4 विधायकों ने दिया इस्तीफा
जानकारी के अनुसार बीते दो दिन में जननायक जनता पार्टी से चार विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। शुक्रवार को पार्टी विधायक अनूप धानक ने इस्तीफा दिया था, वह उकलाना से विधायक थे। बता दें अनूप को दुष्यंत चौटाला परिवार के बेहद करीबी माना जाता है, बीजेपी-जेजेपी सरकार में वह राज्य में मंत्री थे। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में इस बार आसान नहीं BJP की राह, वोट कटवा पार्टियां ऐसे बिगाड़ेगी खेल
क्या किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ेंगे ये नेता
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस्तीफा देने वाले चारों विधायक राज्य में किसी अन्य राष्ट्रीय पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, शनिवार को इस्तीफा देने वाले ईश्वर सिंह ने अपने इस्तीफे में पार्टी अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि मैं निजी कारणों से JJP के दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हूं। जिस कारण से मैं JJP के सभी पदों और दायित्वों से त्याग पत्र दे रहा हूं। मेरा आपसे निवेदन है कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य पार्टी दायित्वों को लेकर मेरा त्याग पत्र स्वीकार करें।
ये भी पढ़ें: Haryana Election Date : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, जानें कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे?
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
2 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
2 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
3 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines