Haryana Assembly Election: गुरुग्राम विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस सीट पर शत-प्रतिशत शहरी वोटर हैं। भाजपा ने इस बार ब्राह्मण चेहरे मुकेश शर्मा पर दांव खेला है। वहीं, कांग्रेस ने पंजाबी समाज के मोहित ग्रोवर को टिकट दिया है। JJP-ASP ने अशोक जांगड़ा और BSP-INLD ने गौरव भाटी को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) से डॉ. निशांत आनंद मैदान में हैं। नवीन गोयल भाजपा से टिकट मांग रहे थे। जो टिकट न मिलने पर बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। अगर वोटरों की सहानुभूति उनको मिली तो कांग्रेस को फायदा मिल सकता है। क्योंकि बीजेपी के वोटों में बिखराव होगा। अगर पंजाबी वोट उनकी ओर खिसके तो कांग्रेस के साथ भी खेल हो सकता है।
6 बार यहां से जीत चुकी कांग्रेस
गुरुग्राम सीट पर अब तक 13 चुनाव हो चुके हैं। 3 बार बीजेपी और 6 बार कांग्रेस को यहां से जीत मिली है। 2014 और 2019 में बीजेपी बड़े मार्जिन से जीती थी। इस बार एंटी इनकंबेंसी की स्थिति बीजेपी के साथ है। गुरुग्राम सीट पर 443593 वोटरों में लगभग एक लाख वोट पंजाबी समुदाय के हैं। पिछली बार मोहित ग्रोवर पंजाबी समाज से निर्दलीय लड़े थे। जिनको करीब 48 हजार वोट मिले। यहां 40 हजार वोट जाटों के हैं। जो हुड्डा के प्रभाव के चलते कांग्रेस की ओर शिफ्ट हो सकते हैं।
ब्राह्मण और वैश्य समाज के 50-50 हजार वोट हैं। पिछली बार अधिकतर वोट बीजेपी को मिले थे। इस बार नवीन गोयल के आजाद चुनाव लड़ने पर इनमें बिखराव हो सकता है। माना जा रहा है कि जितने वोट नवीन को मिलेंगे, उतना ही फायदा कांग्रेस को होगा। गुरुग्राम की सीट से आज तक कोई ब्राह्मण चेहरा नहीं जीता है। जीएल शर्मा बीजेपी से टिकट मांग रहे थे। लेकिन पार्टी ने मुकेश शर्मा पर दांव खेला। आज तक गुरुग्राम से 4 बार जाट, 4 बार पंजाबी और 3 बार वैश्य समाज के लोग विधायक बने हैं। सबसे अधिक वोटर होने के बाद भी पिछले तीन चुनाव में तो पंजाबी समाज को भी निराशा हाथ लगी है।
उम्मीदवारों के अपने-अपने दावे
मुकेश शर्मा ने 2009 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2014 में उनका टिकट कट गया। जिसके बाद बादशाहपुर से निर्दलीय लड़े। लेकिन हार गए। अब वे बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल में हुए कामों के आधार पर जनता के बीच जा रहे हैं। गुरुग्राम को जाम से निजात दिलाना, फ्लाईओवर आदि बनवाने का वादा कर रहे हैं। मोहित ग्रोवर के पिता स्व. मदनलाल ग्रोवर का पंजाबी समाज में दबदबा रहा है। 2019 में मोहित निर्दलीय लड़े और 48638 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे थे। बाद में दीपेंद्र हुड्डा उनको कांग्रेस में लाने में कामयाब रहे थे। अब वे लोगों के बीच जाकर यहां विकास नहीं होने, सड़की की खराब हालत का मुद्दा उठा रहे हैं। दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इलाके का विकास करवाएंगे।
आजाद उम्मीदवार नवीन गोयल ने अपना खुद का संकल्प पत्र जारी कर रखा है। महिलाओं के लिए अस्पतालों में अच्छी सुविधा, खेल स्टेडियम का निर्माण करवाना, पार्किंग और सीवरेज की व्यवस्था आदि का दावा पत्र में किया है। गोयल खुद को 11 साल से इलाके में सक्रिय बता रहे हैं। जेजेपी-एएसपी और बीएसपी-इनेलो गठबंधन फाइट में तो नहीं दिख रहा, लेकिन दोनों को जितने वोट मिलेंगे, उतना नुकसान कांग्रेस और बीजेपी को होगा। अब देखने वाली बात होगी कि जनता किस उम्मीदवार को अपना समर्थन देती है?
यह भी पढ़ें:HOT सीट सिरसा… गोपाल कांडा और गोकुल सेतिया में कांटे का मुकाबला, HLP-INLD गठबंधन से कितने बदले समीकरण?
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
8 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
15 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
17 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
19 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines